—Advertisement—

जनपद पंचायत सदस्य उप निर्वाचन के लिए मतदान केंद्रों का निरीक्षण

एडीटर: Chetram Rajpoot September 15, 2026

—Advertisement—

Slide 1
Slide 2
Slide 3

डिंडौरी न्यूज। करंजिया जनपद पंचायत अध्यक्ष रहे चरण सिंह धुर्वे को पद से पृथक किए जाने के बाद जनपद सदस्य सीट पर उप चुनाव घोषित किया गया है। उप निर्वाचन 2026 के अंतर्गत राज्य निर्वाचन आयोग के प्रेक्षक श्री जी.एस. चौहान ने आज जनपद पंचायत करंजिया अंतर्गत विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान केंद्रों पर उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए निर्वाचन प्रक्रिया के सुचारू एवं शांतिपूर्ण संचालन के संबंध में आवश्यक जानकारी ली।

प्रेक्षक श्री चौहान ने जनपद पंचायत करंजिया में बनाए गए स्ट्रांग रूम का भी निरीक्षण किया। उन्होंने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था, आवश्यक प्रबंध एवं निर्वाचन सामग्री की सुरक्षित व्यवस्था का अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

WhatsApp

      इसके साथ ही प्रेक्षक ने रिटर्निंग ऑफिसर कार्यालय का निरीक्षण कर निर्वाचन संबंधी तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप निर्वाचन प्रक्रिया संपादित करने तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय-सीमा में सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

Advertisement

 

WhatsApp

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment