—Advertisement—

अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई, चार प्रकरण दर्ज

एडीटर: Chetram Rajpoot September 14, 2026

—Advertisement—

डिंडौरी। जिले में अवैध मदिरा के विनिर्माण, संग्रहण, परिवहन एवं विक्रय पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 13 सितंबर 2026 को कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देश एवं आबकारी अधिकारी पतरस बड़ा के मार्गदर्शन में आबकारी वृत्त डिंडौरी की टीम ने विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर अवैध शराब बरामद की।

प्राप्त शिकायतों के आधार पर उप निरीक्षक सम्हर सिंह धुर्वे के नेतृत्व में आबकारी आरक्षक मनीष उइके, करिशमा सलामे, यमन बरावी, सुनील कुमार डोगरे, नगर सैनिक तोक सिंह मरावी एवं वाहन चालक कुलदीप उइके की टीम ने कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान ग्राम मिघरौडी में छिद्दीलाल पिता जवाहरलाल की किराना दुकान से 25 पाव देसी मदिरा प्लेन बरामद की गई। वहीं ग्राम शाहपुर में ब्रजेश कुमार पिता नरसिंह के कब्जे से 8 लीटर हाथ भट्टी कच्ची शराब, पद्मा यादव पति समारु के कब्जे से 6 लीटर तथा कीर्ति पति अशोक के कब्जे से 7 लीटर हाथ भट्टी कच्ची शराब जब्त की गई।

इस प्रकार कार्रवाई में कुल 21 लीटर हाथ भट्टी कच्ची शराब एवं 25 पाव देसी मदिरा प्लेन, जिसकी अनुमानित कुल कीमत 6,075 रुपये बताई गई है, बरामद की गई।

आबकारी विभाग द्वारा चारों मामलों में आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1)(क) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई है। विभाग ने जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण, परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।

 

 

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment