—Advertisement—

शहपुरा बरगांव निवासी शिवा साहू ने मिस्टर यूनिक मप्र का जीता खिताब

रिपोर्ट: Chetram Rajpoot January 28, 2025

—Advertisement—

शहपुरा।  अभिनय मंच एक्टिंग अकादमी की और से शनिवार को रूबरू सीजन 3 मिस्टर यूनिक मध्य प्रदेश का आयोजन एक निजी रिजॉर्ट में किया गया, इसमें मध्य प्रदेश के 34 मॉडल्स ने एक साथ मंच पर उतरकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में इंदौर, ग्वालियर, सागर, रीवा और भोपाल से 72 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिसमें दूसरे राउंड के इंटरव्यू को पार कर अपने ग्लैमर और टैलेंट का प्रदर्शन किया।

रूबरू सीजन 3 में मिस्टर यूनिक मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले के एक छोटा गांव बरगांव निवासी शिवा साहू ने मिस्टर यूनिक मप्र 2024-25 मिस्टर यूनिक मप्र का जीता खिताब। शिवा साहू ने शहपुरा व जिले का नाम रोशन किया है।

 

एडीटर

Chetram Rajpoot

वर्ष 2010 से जमीनी स्तर पर खोजी पत्रकारिता कर रहे हैं, भेदभाव से परे न्याय, समानता, भाईचारा के बुनियादी उसूलों के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति की आवाज शासन - प्रशासन तक पहुंचाने प्रतिबद्ध हैं।...