—Advertisement—

Dindori News : सिरफ़िरे युवक ने केंची मारकर कर दी महिला की हत्या,गिरफ्तार

एडीटर: Chetram Rajpoot May 12, 2024

—Advertisement—

Contact on WhatsApp
डिंडौरी।  जिला मुख्यालय के नर्मदा गंज स्थित किराए के मकान में रहने वाली 28 वर्षीय महिला की सिरफ़िरे ने  कपड़े काटने वाले केंची से प्राण घातक वार कर मौत के घाट उतार दिया। घटना सुबह लगभग 8.30 बजे की बताई जा रही हैं,महिला अपने किराए के मकान में कपड़े सिलाई का काम कर रही थी इसी बीच महिला का प्रेमी पहुंचा और उसने केंची उठा महिला पर हमला कर दिया ,घायल महिला की चीख पुकार सुन पड़ोस की एक युवती महिला की मदद के लिए पहुंची किंतु सिरफ़िरे युवक ने धमकाकर युवती को भागा दिया ,बताया गया की महिला का नाम उमा बाई पिता पोथी उम्र लगभग 28 वर्ष निवासी कुकर्रामठ है। जिसका विवाह पूर्व में एक  युवक से हुआ था।
महिला अपने पति के साथ नहीं रहकर डिंडोरी में किराए के मकान में रहती थी और सिलाई का काम करती थी । फिलहाल महिला की हत्या के आरोपी  धनीराम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है। महिला के पति ने इस घटना को किन कारणों से अंजाम दिया इसका खुलासा फिलहाल नहीं हो सका है।

एडीटर

Chetram Rajpoot

वर्ष 2010 से जमीनी स्तर पर खोजी पत्रकारिता कर रहे हैं, भेदभाव से परे न्याय, समानता, भाईचारा के बुनियादी उसूलों के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति की आवाज शासन - प्रशासन तक पहुंचाने प्रतिबद्ध हैं।...