—Advertisement—

सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने न.प. डिंडौरी में मुख्यमंत्री अधोसंरचना फेज-4 के तहत विभिन्न निर्माण कार्यां का किया भूमिपूजन

एडीटर: Chetram Rajpoot January 3, 2025

—Advertisement—

Slide 1
Slide 2
Slide 3

    डिंडौरी : 03 जनवरी, 2025 |  सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने नगर परिषद डिंडौरी में आयोजित जनकल्याण शिविर में आज मुख्यमंत्री अधोसंरचना फेज-4 के तहत कंपनी चौक से मण्डला स्टैण्ड तक डिवाईडर रोड का चौड़ीकरण, विद्युतीकरण एवं स्वागत गेट निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। सांसद श्री कुलस्ते ने आयोजित कार्यक्रम में लोगों को संबोधित कर मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के बारे में बताते हुए शासन की योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

WhatsApp

उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए शासन प्रतिबद्ध है। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रूद्रेश परस्ते, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती सुनीता सारस, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री अवधराज बिलैया, श्री पंकज तेकाम, श्री जयसिंह मरावी, श्री आशीष वैश्य सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी व नागरिक मौजूद रहे।

 

 

WhatsApp

एडीटर

Chetram Rajpoot

वर्ष 2010 से जमीनी स्तर पर खोजी पत्रकारिता कर रहे हैं, भेदभाव से परे न्याय, समानता, भाईचारा के बुनियादी उसूलों के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति की आवाज शासन - प्रशासन तक पहुंचाने प्रतिबद्ध हैं।...