डिंडौरी न्यूज़। जिले के दोनो विधानसभा में सदस्यता अभियान हेतु प्रभारी के रूप मे भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद सुमित्रा बाल्मिकी एवं प्रदेश मंत्री व पूर्व विधायक नंदनी मरावी ने डिण्डौरी जिले के मण्डल करंजिया, बजाग अमरपुर व मेहंदवानी में बैठक सम्पन्न कराई। सर्वप्रथम सभी मंचासीन अतिथियों ने भारत माता, पं. दीनदयाल उपाध्याय, डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के तेलीय चित्र पर माल्यार्पण कर बैठक की शुरूआत की। अमरपुर मण्डल के बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष अवध राज बिलैया ने संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी संगठन और सरकार के माध्यम से समाज सशक्तिकरण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

पहले हमारी सदस्यता का क्रम आफलाइन था लेकिन अब आॅनलाईन हो गया है हम सभी ने यह सदस्यता अभियान मे निरंतर मेहनत कर पचास हजार सदस्यता जिले का पूर्ण कर लिया है लेकिन अभी हमारा लक्ष्य काफी दूर है उसे हम इन पाॅच दिवस में मतदान केन्द्र पर जाकर पूर्ण करेगें। शक्तिकेन्द्र व मतदान केन्द्रों मे केम्प लगाकर सदस्यता करना है। हमारा संकल्प हो कि हम हर बूथ पर हर घर में भाजपा की सदस्य जोड़े ये हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। प्रदेश महामंत्री व राज्यसभा सांसद सुमित्रा बाल्मिकी ने मेहंदवानी एवं अमरपुर के बैठक में संबोधित करते हुए कहा कि हमें पार्टी के मूल सिद्वांत, रीति-नीति से अवगत कराकर ही पार्टी से जोड़ना है।
हमारी भारतीय जनता पार्टी अन्य राजनैतिक दलों की तरह मात्र सत्ता पाने के लिए सत्ता में आना नही चाहती बल्कि यह एक बड़ा आंदोलन का अंग है जो कि राष्ट्रवाद की विचारधारा से संचालित है। जिसका उद्देश्य भारत का सर्वागीण विकास एवं पुननिर्माण है। हम सभी को एक बार पुनः भाजपा के निर्माण के लिए संगठन पर्व सदस्यता अभियान हर बूथ पर करना है एवं नये सदस्यों को पार्टी के विचारधारा से जोड़ना है। विधानसभा डिण्डौरी के अन्तर्गत मण्डल बजाग व करंजिया के बैठक को प्रदेश मंत्री व पूर्व विधायक नंदनी मरावी ने संबोधित करते हुए कहा कि हमारी केन्द्र में यशस्वी नरेन्द्र मोदी व प्रदेश के मुखिया डाॅ. मोहन यादव ने हर वर्ग के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहे है जिसमें युवा, महिला, किसान, गरीब कल्याण इत्यादि है अब हमारी संगठन पर्व सदस्यता अभियान को गति मिले इसके लिए हमें हर वर्ग के लोगों को शामिल करना है जिसके लिए हमारी महिलामोर्चा को अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़ना होगा।

युवामोर्चा को नये युवाओं को पार्टी की रीति नीति से अवगत कराकर राष्ट्रवादी विचारों से प्रेरित कर जोड़ना होगा। वहीं किसानमोर्चा अपने किसान भाईयों को पार्टी से जुड़ने के लिए प्रेरित करें ताकि पार्टी की सदस्यता निरंतर हो सकें । उक्त बैठक में सदस्यता अभियान जिला प्रभारी जयसिंह मरावी, मण्डल अध्यक्ष राजकुमार मोगरे, कृष्णकुमार मिश्रा, राजेश्वर साहू, सदस्यता अभियान सहप्रभारी दुर्गेश साहू, अनिल साहू, सुदामा बर्मन, बैजनाथ साहू, जगदीश धुर्वे, प्रदीप गुप्ता, रामकुमार वनवासी, संदीप तेकाम, सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्तागण मौजूद रहें।