—Advertisement—

महिला सरपंच का आरोप: भुगतान करने के एवज में सचिव मांग रहा 10 % कमीशन…?

एडीटर: Chetram Rajpoot September 16, 2024

—Advertisement—

Slide 1
Slide 2
Slide 3

 

डिंडौरी न्यूज़। जनपद पंचायत डिंडौरी अंतर्गत ग्राम पंचायत कनईसांगवा की महिला सरपंच सिलोचना बाई ने पंचायत सचिव रेश कुमार बिलागर के विरुद्ध कराये गए विभिन्न कार्यों के भुगतान में 10 % कमीशन मांगने का आरोप लगाई हैं। महिला सरपंच ने क्षेत्रीय जनपद सदस्य को पत्र लिख कर अवगत कराई है की 15 वे वित्त से कराए गए सीसी रोड निर्माण, 15 अगस्त में उपयोग हुए सामग्री समेत पंच मानदेय भुगतान के एवज में सचिव कमीशन मांग रहे है,

WhatsApp

वही जब से रेश कुमार बिलागर को ग्राम पंचायत कनई सांगवा का अतिरिक्त प्रभार मिला है, तब से वह लगातार पंचायत कार्यालय से अनुपस्थित रहते हैं, जिससे आम जनों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। महिला सरपंच ने सीईओ जनपद पंचायत एवम जनपद सदस्य संतोष सिंह चंदेल से शिकायत कर समस्या का जल्द समाधान करने की अपील की हैं।

 

 

WhatsApp

 

 

एडीटर

Chetram Rajpoot

वर्ष 2010 से जमीनी स्तर पर खोजी पत्रकारिता कर रहे हैं, भेदभाव से परे न्याय, समानता, भाईचारा के बुनियादी उसूलों के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति की आवाज शासन - प्रशासन तक पहुंचाने प्रतिबद्ध हैं।...