शहपुरा। भारतीय जनता पार्टी मंडल शहपुरा के कार्यकर्ताओं की शनिवार को शहपुरा नगर के सामुदायिक भवन में सदस्यता अभियान को लेकर बैठक संपन्न हुई उक्त बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष अवध राज बिलैया सहित वरिष्ठ जन उपस्थित रहे बैठक में सर्वप्रथम भारत माता के तैल चित्र का पूजन अर्चन कर बैठक का शुभारंभ किया गया बैठक में जिला महामंत्री ज्ञानदीप त्रिपाठी जनसंघ से भाजपा तक का सफर तय कर चुके वरिष्ठजन ओजस्वी वक्ता श्याम कुमार गुप्ता कमल अग्रवाल बसंत गुप्ता विष्णु अवधिया प्रमुख रूप से बैठक में बैठक के दौरान वरिष्ठ नेता श्याम गुप्ता ने कार्यकर्ता की संबोधित करते हुए कहा कि हजारों वरिष्ठ कार्यकर्ताओं पंडित श्याम प्रसाद मुखर्जी पंडित दीनदयाल उपाध्याय में जनसंघ दिया छाप के पौधे को अपने खून से सींच कर आज इतना बड़ा किया है, हमें सिर्फ मोबाइल से सदस्यता ही नहीं दिलानी है बल्कि लोगों को बताना है कि भाजपा की सदस्यता ही हमें क्यों लेनी चाहिए भाजपा की विचारधारा से लोगों को जोड़ना है।
जिला अध्यक्ष अवध राज बिलैया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये कहां की आज भारतीय जनता पार्टी भारत ही नहीं बल्कि संपूर्ण विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है उन्होंने पार्टी के पुरोधा श्यामा प्रसाद मुखर्जी दीनदयाल उपाध्याय को नमन करते हुए यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल राजनीतिक दल नहीं है, बल्कि विचारधारा की पार्टी है जो देश को एकात्म वाद के साथ पिछड़े दलितो सभी वर्गों के लोगों को एक साथ जोड़ती है हम सभी कार्यकर्ताओं को लोगों को पार्टी की विचारधारा से अवगत कराते हुए सदस्यता ग्रहण कराना है।
इसके अलावा पार्टी के वरिष्ठ जन कमल अग्रवाल ज्ञानदीप त्रिपाठी में भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया उक्त बैठक के दौरान सदस्यता अभियान के प्रभारी बद्री साहू दुर्गेश साहू जिला उपाध्यक्ष मनोहर सोनी मंडल अध्यक्ष घनश्याम कुशवाहा महामंत्री सोनलाल परस्ते सुरेंद्र साहू संतोष अवधिया राजेश साहू जनपद उपाध्यक्ष जितेंद्र चंदेल नगर पंचायत उपाध्यक्ष मुकेश साहू मुकेश गुप्ता रविशंकर साहू भजन दास चक्रवर्ती बालमुकुंद सोनी विजय साहू युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष राकेश परस्ते जिला महामंत्री हरिहरन रजक मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा हीरेंद्र मरावी नगर अध्यक्ष नवीन विश्वकर्मा सहित सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।