Dindori news, डिंडोरी न्यूज़। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय डिण्डौरी में भाजपा जिलाध्यक्ष अवध राज बिलैया की अध्यक्षता में सदस्यता अभियान की वृहद कार्यशाला का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम सभी मंचासीन अतिथियों ने भारत माता, पं. दीनदयाल उपाध्याय, डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के तेलीय चित्र पर माल्यार्पण कर बैठक की शुरूआत की। भाजपा जिलाध्यक्ष अवध राज बिलैया ने संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी संगठन और सरकार के माध्यम से समाज सशक्तिकरण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इसी कारण समाज की अपेक्षा हमसे बढ़ी है और समाज भारतीय जनता पार्टी को सामाजिक मूल्य व राष्ट्रवादी विचार पर आगे बढ़ते देखना चाहता है। पहले हमारी सदस्यता का क्रम आफलाइन था जिसें पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व में 11 करोड़ सदस्य डिजीटल आॅनलाईन कर विश्व के सबसे बड़े राजनैतिक दल भाजपा बनी फिर पुनः सदस्यता करते हुए हम 18 करोड़ सदस्यता बाली पार्टी बन गये। हम सभी को ज्ञात है कि हमारे संगठन में पुनः सदस्यता अभियान एक बार फिर प्रारंभ होने वाली है जिसकी शुरूआत देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 1 अगस्त से प्रारंभ करेगें। म.प्र. में कुशाभाउ ठाकरे, राजमाता सिंधिया, प्यारेलाल खाण्डेलवाल, नारायण प्रसाद गुप्ता जैसे कई संगठन शिल्पियों ने भाजपा को विस्तार दिया एवं संवारा है हम उनके बनाये आदर्शो मे चलकर उनके सपनों को हम अपने मतदान केन्द्र पर साकार करेगें हर घर तक भाजपा के विचार और सरकारों की उपलब्धियाॅ पहुॅचायेगें। हर बूथ पर हर जाति,वर्ग,व्यवसायी नागरिकों को भाजपा के सदस्य बनायेगे। जिसके लिए प्रदेश का लक्ष्य डेढ़ करोड़ है एवं हमारे जिले को जो लक्ष्य मिला है वह एक लाख सदस्यता करना है जिसके लिए हमें हर मण्डल, शक्तिकेन्द्र व मतदान केन्द्रों मे केम्प लगाकर सदस्यता करना है। हमारा संकल्प हो कि हम हर बूथ पर हर घर में भाजपा की सदस्य जोड़े ये हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। हमें पार्टी के मूल सिद्वांत, रीति-नीति से अवगत कराकर ही पार्टी से जोड़ना है।
इस सदस्यता अभियान के लिए जिला टोली, मण्डल टोली व शक्तिकेन्द्र टोली बनाई गई है जो सदस्यता का नियमित रूप से रिर्पोेटिंग करेगें। वहीं बैठक कों सबंोधित करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत ने कहा कि हमारी भारतीय जनता पार्टी अन्य राजनैतिक दलों की तरह मात्र सत्ता पाने के लिए सत्ता में आना नही चाहती बल्कि यह एक बड़ा आंदोलन का अंग है जो कि राष्ट्रवाद की विचारधारा से संचालित है। जिसका उद्देश्य भारत का सर्वागीण विकास एवं पुननिर्माण है। हम सभी को एक बार पुनः भाजपा के निर्माण के लिए संगठन पर्व सदस्यता अभियान हर बूथ पर करना है एवं नये सदस्यों को पार्टी के विचारधारा से जोड़ना है। जिला संगठन प्रभारी गिरीश द्विवेदी ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी केन्द्र में यशस्वी नरेन्द्र मोदी व प्रदेश के मुखिया डाॅ. मोहन यादव ने हर वर्ग के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहे है जिसमें युवा, महिला, किसान, गरीब कल्याण इत्यादि है अब हमारी संगठन पर्व सदस्यता अभियान शुरू हो रहा है इसमें हमें हर वर्ग के लोगों को शामिल करना है जिसके लिए हमारी महिलामोर्चा को अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़ना होगा। युवामोर्चा को नये युवाओं को पार्टी की रीति नीति से अवगत कराकर राष्ट्रवादी विचारों से प्रेरित कर जोड़ना होगा। वहीं किसानमोर्चा अपने किसान भाईयों को पार्टी से जुड़ने के लिए प्रेरित करें ताकि पार्टी की सदस्यता निरंतर हो सकें एवं हमारा जिले का जो लक्ष्य प्रदेश नेतृत्व ने निर्धारित किया है उसे हम प्राप्त कर सकें।
कार्यशाला के दौरान विधि प्रकोष्ठ जिला संयोजक एड. सुदील बरमैया के द्वारा एड. कृष्णगोपाल साहू एवं एड. गंभीरदास महंत को जिला भाजपा कार्यालय में मंचासीन अतिथियों के समक्ष भाजपा में शामिल कराया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री ज्ञानदीप त्रिपाठी व आभार जिला महामंत्री जयसिंह मरावी ने व्यक्त किया। उक्त बैठक में पूर्व विधायक दुलीचंद उरैती, जिला पंचायत अध्यक्ष रूदेश परस्ते, जिला उपाध्यक्ष बद्रीप्रसाद साहू, प्रीतम मरावी, मनोहरलाल सोनी, विधानसभा संयोजक संतोष साहू, जिला मंत्री मनका सिंह वनवासी, राजेन्द्र प्रसाद दुबे, कीर्ति गुप्ता, मोहन मरावी, अनुराग गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी सुधीरदत्त तिवारी, जिला कार्यालय मंत्री पुनीत जैन, सह सोशल मीडिया संयोजक अविनाश सिंह सैनी, आई.टी. संयोजक राहुल पाण्डेय, मण्डल अध्यक्ष लक्ष्मणसिंह ठाकुर, हेमसिंह राजपूत, सुशील राय, राजकुमार मोगरे, कृष्णकुमार मिश्रा, राजेश्वर साहू, वीरेन्द्र साहू, सदस्यता अभियान सहप्रभारी दुर्गेश साहू, वरिष्ठ नेता शोभित मरावी, प्रभात जैन, वीरेन्द्र बिहारी शुक्ला, मानबहादुर सिंह, जयसिंह राजपूत, डाॅ. ओमकार चंदेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष डाॅ. अजु जितेन्द्र ब्यौहार, जिला पंचायत सदस्य हीरा परस्ते, जनपद अध्यक्ष आशा सिंह धुर्वे, नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता सारस, अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष महेश सिंह धुमकेती, अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष परसराम नागेश, महिलामोर्चा जिलाध्यक्ष नरवदिया मरकाम, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष जितेन्द्र चंदेल, मण्डल महामंत्री भागीरथ उरैती, चन्द्रशेखर नायक, अनिल साहू, सुदामा बर्मन, बैजनाथ साहू, हीरा नायक, जगदीश धुर्वे, प्रदीप गुप्ता, प्रवीण बर्मन, जयसिंह सरैया,भारत सिंह राजपूत, बृजेन्द्र दीक्षित, धनेश धंनजय, हरिहर पाराशर, हरिहरन रजक, कुलदीप नंदा, बबलू गौतम, यशवंत साहू, बलराम सिंह राठौर, किशोर मार्को, माधव तेकाम, शिवराम राजपूत, रामकुमार वनवासी, संदीप तेकाम, सुरेश नायक, कुंवरिया मरावी, ललिता धुर्वे, नीलू जैन, मिथलेश मिश्रा, कृष्णकुमार राजपूत, रामकिशोर ठाकुर, रमेशचंद राठौर, राजेश कुशराम, उषा सैयाम, ओमकार सिंह ठाकुर, तारेन्द्र ठाकुर, घनश्याम साहू, नंदूसिंह ठाकुर, द्वारका प्रसाद ठाकुर, खिलपत सिंह, भागवती पड़वार, आतम सिंह, राहुल रैकवार, रामकिशन नायक, लक्ष्मी यादव, राघवेन्द्र सिंह ठाकुर, सुशील यादव, पवन झारिया, गोर्वर्धन वनवासी, कामता प्रसाद ठाकुर, दवल पूषाम,दिलीप झारिया सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्तागण मौजूद रहें।