—Advertisement—

मजदूरी करने महाराष्ट्र गया डिंडौरी का युवक, ट्रेन से कटकर मौत का शिकार

एडीटर: Chetram Rajpoot June 29, 2025

—Advertisement—

डिंडौरी न्यूज़ । समनापुर थाना क्षेत्र के ग्राम जाता डोंगरी निवासी चूरामन पिता भान सिंह सिंह (आयु लगभग 28 वर्ष) की महाराष्ट्र के मुंबई में रेल हादसे में मौत हो गई। बताया गया कि चूरामन मजदूरी करने महाराष्ट्र पुणे गया था।

रेल लाइन में कार्य करते समय अचानक ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। जानकारी के अनुसार मृतक का पीएम कराकर शव को गृह ग्राम भेजा जा रहा है।

गौरतलब है कि आदिवासी बहुल डिंडौरी जिले के सैकड़ों लोग रोजगार के लिए हर साल बड़े शहरों की ओर पलायन करते हैं।

इस दौरान हादसों में अब तक कई मजदूरों की जान जा चुकी है, लेकिन मजदूर रोजी रोटी की तलाश में लगातार पलायन कर रहे हैं।

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment