—Advertisement—

Dindori News : कलेक्टर ने समनापुर जनपद के मंगलग्राम पोंडी का निरीक्षण किया

एडीटर: Chetram Rajpoot August 10, 2024

—Advertisement—

Slide 1
Slide 2
Slide 3

 

डिंडौरी | आज कलेक्टर विकास मिश्रा ने जनपद पंचायत समनापुर में मंगलग्राम पौड़ी का निरीक्षण किया। ग्राम पंचायत पौड़ी में जिला प्रशासन द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन करने जा रही है, जिसमें स्वतंत्रता दिवस के दिन ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा, ग्राम सभा में ग्राम के समस्त मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। उक्त कार्यक्रम के साथ ही माध्यन्ह भोजन कार्यक्रम के तहत स्वतंत्रता दिवस विशेष भोज का आयोजन भी किया जाएगा। जिसमें जिले के सभी अधिकारी भाग लेंगे। स्वतंत्रता दिवस पर ही मंगल ग्राम पौड़ी में महिला बाल विकास विभाग, आयुष विभाग और स्वास्थ्य विभाग द्वारा रेवा स्वास्थ्य कैंप आयोजित किया जाएगा।

WhatsApp

कलेक्टर  विकास मिश्रा ने स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के सम्बन्ध में मंगलग्राम पौड़ी का निरीक्षण किया और सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए, उन्होंने ग्राम के सभी 145 परिवारों का घर घर जाकर सर्वे कराने के निर्देश दिए। सर्वे में परिवारों से शासकीय योजनाओं की जानकारी एकत्र करने के लिए निर्देशित किया। कलेक्टर श्री मिश्रा ने ग्राम में नवीन स्वीकृत योजनाओं और पूर्ण हो चुके कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने बैगा आहार अनुदान योजना के बारे में सम्बंधित अधिकारियों से जानकारी ली। कलेक्टर श्री विकास मिश्रा ने मंगल ग्राम पौड़ी के लिए गुणवत्ता निरीक्षक श्री आनंद मौर्या को नोडल अधिकारी नियुक्त किया।

Advertisement

कलेक्टर विकास मिश्रा ने स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों का जायजा लेने समनापुर अमृत सरोवर और अंडई अमृत सरोवर का निरीक्षण किया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले के सभी अमृत सरोवरों में जनप्रतिनिधियों द्वारा ध्वजरोहण किया जाना है, इसी परिप्रेक्ष्य में आज कलेक्टर श्री मिश्रा तैयारियों का जायजा लिया, उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को शेष कार्य पूरा करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान आरईएस कार्यपालन यंत्री श्री आर एस धुर्वे, एसडीओ आरइएस श्री कशिश नायक उपस्थित रहे।

 

WhatsApp

 

 

 

एडीटर

Chetram Rajpoot

वर्ष 2010 से जमीनी स्तर पर खोजी पत्रकारिता कर रहे हैं, भेदभाव से परे न्याय, समानता, भाईचारा के बुनियादी उसूलों के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति की आवाज शासन - प्रशासन तक पहुंचाने प्रतिबद्ध हैं।...