—Advertisement—

समनापुर पुलिस द्वारा ग्राम अंडई में नए कानून को लेकर किया गया संवाद

एडीटर: Chetram Rajpoot July 10, 2024

—Advertisement—

Contact on WhatsApp
डिंडौरी न्यूज़। समनापुर थाना अंतर्गत  ग्राम अंडई में  थाना प्रभारी समनापुर व स्टाफ के  पहुंचकर ग्राम वासियों, सरपंच,उप सरपंच,समेत अन्य जनप्रतिनिधियों व ग्राम वासियों के साथ बैठक कर नए कानून एवं आप अपराधों के नियंत्रण हेतु संवाद किया गया है।
संवाद के दौरान देश में 1 जुलाई 2024 से  प्रभावशील नए कानून के संबंध में  मुख्य धाराओं व कानूनी जानकारी संक्षिप्त रूप से आमजनों को अवगत कराया गया है।   अपराध रोकथाम के संबंध में साइबर फ्रॉड, ऑनलाइन होने वाले अपराधों से बचने के तरीके समझाए गए । गांव में अन्य संबंधित समस्याओं के बारे में चर्चा की गई ,इस दौरान थाना प्रभारी ने वाहन चलाने के दौरान अनिवार्य हेलमेट पहनने की समझाइस दी , सड़क में चलने के दौरान अनिवार्य रूप से यातायात के नियमों का पालन करने की अपील की है।

एडीटर

Chetram Rajpoot

वर्ष 2010 से जमीनी स्तर पर खोजी पत्रकारिता कर रहे हैं, भेदभाव से परे न्याय, समानता, भाईचारा के बुनियादी उसूलों के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति की आवाज शासन - प्रशासन तक पहुंचाने प्रतिबद्ध हैं।...