होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

बालिका छात्रावास के कमरे में निकला काला कोबरा, रेस्क्यू कर सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया : छात्राओं की सुरक्षा पर उठे सवाल

akvlive.in

Published

– मानिकपुर बालिका छात्रावास की खिड़की से घुसा विषैला सांप, छात्राएं स्कूल में होने से टला बड़ा हादसा; खिड़कियों पर जाली लगाने की मांग

डिंडौरी न्यूज। जिले की ग्राम पंचायत मानिकपुर स्थित बालिका छात्रावास भवन में उस समय हड़कंप मच गया, जब छात्रावास के एक कमरे की खिड़की से एक काला कोबरा अंदर घुस आया। सौभाग्यवश घटना के समय छात्रावास की सभी बालिकाएं विद्यालय में पढ़ाई के लिए गई हुई थीं, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

सांप दिखाई देने की सूचना मिलते ही स्थानीय सर्प मित्र कृष्ण कुमार बिंझिया (बंटू) मौके पर पहुंचे। उन्होंने सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाकर विषैले कोबरा को सुरक्षित पकड़ा और उसे प्राकृतिक आवास के रूप में जंगल में छोड़ दिया। समय रहते किए गए इस रेस्क्यू से छात्रावास में मौजूद कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।

घटना के बाद छात्रावास की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि छात्रावास भवन की कई खिड़कियों में बाहर की ओर सुरक्षा जाली नहीं लगी है, जिसके कारण सांप और अन्य जहरीले जीव आसानी से अंदर प्रवेश कर सकते हैं। यदि घटना के समय छात्राएं कमरे में मौजूद होतीं, तो गंभीर हादसा हो सकता था।

ग्राम पंचायत के सरपंच श्रीमती प्रतिभा तूरकेल साहित ग्रामीणों एवं अभिभावकों ने शासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि बालिका छात्रावास की सभी खिड़कियों में मजबूत लोहे की जाली लगाई जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

फिलहाल, समय रहते किए गए रेस्क्यू और छात्राओं के विद्यालय में होने के कारण संभावित बड़ा हादसा टल गया, लेकिन इस घटना ने छात्रावासों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर चिंता जरूर बढ़ा दी है।

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत मध्यभूमि के बोल समाचार पत्र के संपादक हैं। 2013 से इस दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने madhyabhoomi.in को विश्वसनीय समाचार स्रोत बनाया है, जो मुख्यधारा की मीडिया से अलग, विकास, समानता, आर्थिक और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित है। हम सच्चाई और पारदर्शिता में विश्वास रखते हैं। मीडिया की स्वतंत्रता और निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए सतत प्रयासरत हैं। बेखौफ कलम... जो लिखता है बेलिबास सच..

संबंधित ख़बरें