होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

रोजगार मेले की तैयारियों में जुटा प्रशासन, कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध व्यवस्थाओं के निर्देश

akvlive.in

Published

– युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने पर रहेगा फोकस, सभी विभागों को समन्वय से कार्य करने के निर्देश

डिंडौरी न्यूज । जिले में आयोजित होने वाले रोजगार मेले को सफल, सुव्यवस्थित और प्रभावी बनाने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें रोजगार मेले की तैयारियों का विभागवार जायजा लिया गया। बैठक में विभिन्न विभागों की जिम्मेदारियों, आवश्यक व्यवस्थाओं तथा समन्वयात्मक कार्यों पर विस्तार से चर्चा करते हुए कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए।

बैठक में कलेक्टर श्रीमती भदौरिया ने कहा कि रोजगार मेला जिले के युवाओं को निजी एवं सरकारी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी देने का एक महत्वपूर्ण मंच है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार से जोड़ना और उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रेरित करना है।

कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मेले में आने वाले अभ्यर्थियों के लिए पंजीयन, मार्गदर्शन, बैठने की व्यवस्था, पेयजल, स्वच्छता, सुरक्षा, चिकित्सा सहायता सहित सभी आवश्यक सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि किसी भी युवा को जानकारी के अभाव या अव्यवस्था के कारण परेशानी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए प्रत्येक विभाग आपसी समन्वय के साथ अपने दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन सुनिश्चित करे।

बैठक के दौरान रोजगार मेले में भाग लेने वाली कंपनियों, विभिन्न विभागों द्वारा लगाए जाने वाले स्टॉल, स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी, कौशल विकास कार्यक्रमों के प्रचार-प्रसार तथा युवाओं की अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करने जैसे विषयों पर भी चर्चा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि रोजगार मेले का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए ताकि जिले के अधिक से अधिक शिक्षित एवं बेरोजगार युवा इस अवसर का लाभ उठा सकें।

बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दिव्यांशु चौधरी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी संबंधित अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का समयबद्ध पालन सुनिश्चित करने तथा रोजगार मेले के सफल आयोजन के लिए समन्वित रूप से कार्य करने के निर्देश दिए गए।

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत मध्यभूमि के बोल समाचार पत्र के संपादक हैं। 2013 से इस दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने madhyabhoomi.in को विश्वसनीय समाचार स्रोत बनाया है, जो मुख्यधारा की मीडिया से अलग, विकास, समानता, आर्थिक और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित है। हम सच्चाई और पारदर्शिता में विश्वास रखते हैं। मीडिया की स्वतंत्रता और निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए सतत प्रयासरत हैं। बेखौफ कलम... जो लिखता है बेलिबास सच..

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत मध्यभूमि के बोल समाचार पत्र के संपादक हैं। 2013 से इस दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने madhyabhoomi.in को विश्वसनीय समाचार स्रोत बनाया है, जो मुख्यधारा की मीडिया से अलग, विकास, समानता, आर्थिक और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित है। हम सच्चाई और पारदर्शिता में विश्वास रखते हैं। मीडिया की स्वतंत्रता और निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए सतत प्रयासरत हैं। बेखौफ कलम... जो लिखता है बेलिबास सच..

संबंधित ख़बरें