होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों पर चलकर ही बनेगा विकसित भारत : चमरू सिंह नेताम

akvlive.in

Published

– भाजपा कार्यालय में श्रद्धा और गरिमा के साथ मनाई गई जनसंघ संस्थापक की जयंती, कार्यकर्ताओं ने लिया राष्ट्रसेवा का संकल्प

डिंडौरी न्यूज । भारतीय जनता पार्टी द्वारा भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक एवं महान शिक्षाविद डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती सोमवार को जिला भाजपा कार्यालय में श्रद्धा एवं गरिमामय वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके राष्ट्रवादी विचारों को आत्मसात करते हुए राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष चमरू सिंह नेताम ने की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र की एकता, अखंडता, सांस्कृतिक अस्मिता और जनसेवा के लिए समर्पित रहा। उन्होंने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया और देश की एकता के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण का सपना तभी साकार होगा, जब समाज उनके आदर्शों, राष्ट्रभक्ति और सेवा भाव को अपने जीवन में उतारेगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश तेज़ी से विकसित भारत की दिशा में आगे बढ़ रहा है। ऐसे समय में प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता का दायित्व है कि वह डॉ. मुखर्जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाए तथा केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करे।

पूर्व जिला अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत ने डॉ. मुखर्जी के जीवन एवं योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने भारतीय राजनीति को राष्ट्रवाद की नई दिशा दी। शिक्षा, लोकतंत्र, राष्ट्रीय एकता और जनकल्याण के प्रति उनका दृष्टिकोण आज भी देश के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि “एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे” का उनका संकल्प भारत की एकता और अखंडता का प्रतीक बन गया।

जिला महामंत्री सुधीरदत्त तिवारी ने कार्यकर्ताओं से डॉ. मुखर्जी के बताए मार्ग पर चलते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने तथा विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष आशीष वैश्य ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन जिला कार्यालय मंत्री पवन शर्मा ने व्यक्त किया। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन भारत माता की जय एवं वंदे मातरम् के उद्घोष के साथ हुआ।

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत मध्यभूमि के बोल समाचार पत्र के संपादक हैं। 2013 से इस दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने madhyabhoomi.in को विश्वसनीय समाचार स्रोत बनाया है, जो मुख्यधारा की मीडिया से अलग, विकास, समानता, आर्थिक और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित है। हम सच्चाई और पारदर्शिता में विश्वास रखते हैं। मीडिया की स्वतंत्रता और निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए सतत प्रयासरत हैं। बेखौफ कलम... जो लिखता है बेलिबास सच..

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत मध्यभूमि के बोल समाचार पत्र के संपादक हैं। 2013 से इस दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने madhyabhoomi.in को विश्वसनीय समाचार स्रोत बनाया है, जो मुख्यधारा की मीडिया से अलग, विकास, समानता, आर्थिक और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित है। हम सच्चाई और पारदर्शिता में विश्वास रखते हैं। मीडिया की स्वतंत्रता और निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए सतत प्रयासरत हैं। बेखौफ कलम... जो लिखता है बेलिबास सच..

संबंधित ख़बरें