—Advertisement—

आबकारी विभाग की कार्रवाई में अवैध शराब के 6 प्रकरण दर्ज, 26 लीटर कच्ची शराब एवं 42 पाव देशी मदिरा जब्त

रिपोर्ट: Chetram Rajpoot June 28, 2026

—Advertisement—

डिंडौरी न्यूज। कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विनिर्माण, संग्रहण, परिवहन एवं विक्रय की रोकथाम के लिए आबकारी विभाग द्वारा सतत कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 25 एवं 26 जून 2026 को आबकारी विभाग के वृत्त डिंडौरी , समनापुर एवं शहपुरा क्षेत्र में प्राप्त शिकायतों के आधार पर दबिश देकर कार्रवाई की गई।

कार्रवाई के दौरान 6 प्रकरण दर्ज करते हुए कुल 26 लीटर हाथ भट्टी कच्ची शराब एवं 42 पाव देशी मदिरा प्लेन जब्त की गई। जब्त सामग्री का अनुमानित मूल्य 8,140 रुपये है। सभी मामलों में आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1)(क) के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किए गए।

कार्रवाई आबकारी अधिकारी श्री बैधनाथ वासनिक के मार्गदर्शन में उप निरीक्षक सम्हर सिंह धुर्वे, आबकारी आरक्षक मनीष उइके, करिश्मा सलामे, नगर सैनिक तोक सिंह मरावी, भृत्य मनीष बैरागी तथा वाहन चालक कुलदीप उइके एवं सुरेन्द्र सिंह ठाकुर द्वारा संयुक्त रूप से की गई।

आबकारी विभाग ने जिलेवासियों से अवैध शराब के निर्माण, बिक्री अथवा परिवहन संबंधी किसी भी जानकारी की सूचना विभाग को उपलब्ध कराने की अपील की है, ताकि अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित किया जा सके।

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment