—Advertisement—

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों पीएचडी से सम्मानित हुईं डिंडौरी की डॉ.अंजली यादव, भौतिक विज्ञान में रचा नया कीर्तिमान 

रिपोर्ट: Chetram Rajpoot June 22, 2026

—Advertisement—

डिंडौरी न्यूज । जिले की प्रतिभाशाली बेटी डॉ. अंजली यादव ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए पूरे जिले का गौरव बढ़ाया है। रविवार को रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में आयोजित 36वें दीक्षांत समारोह में द्रौपदी मुर्मू, मंगुभाई पटेल, मोहन यादव तथा इंदर सिंह परमार की गरिमामयी उपस्थिति में उन्हें भौतिक विज्ञान (फिजिक्स) विषय में पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई।

डॉ. अंजली यादव ने अपनी लगन, मेहनत और शोध कार्य के बल पर यह उपलब्धि अर्जित कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे डिंडौरी जिले का नाम रोशन किया है। इससे पहले भी वे भौतिक विज्ञान विषय में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए स्वर्ण पदक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दे चुकी हैं।

डॉ. अंजली यादव ने अपना शोध कार्य डॉ. राजेन्द्र कुमार कुररिया एवं डॉ. शशि आर. कुररिया के कुशल मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक पूर्ण किया। उनके शोध को अकादमिक जगत में महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

वर्तमान में डॉ. अंजली यादव आदर्श महाविद्यालय, डिंडौरी में अतिथि विद्वान के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं। वे डिंडौरी जिला पुलिस बल में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक राकेश यादव की पत्नी हैं। उनकी इस सफलता से परिवार, मित्रों, शिक्षकों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है।

डॉ. अंजली यादव की इस उपलब्धि पर जिले के शिक्षाविदों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों एवं नागरिकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। लोगों का कहना है कि उनकी सफलता जिले के युवाओं, विशेषकर छात्राओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी और उन्हें उच्च शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेगी।

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment