होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

खाम्हा ग्राम पंचायत में वित्तीय अनियमितता का आरोप, सरपंच-सचिव के खिलाफ कलेक्टर से उच्च स्तरीय जांच की मांग

akvlive.in

Published

डिंडौरी। जनपद पंचायत क्षेत्र की ग्राम पंचायत खाम्हा में पंचायत निधि के दुरुपयोग और फर्जी बिलों के माध्यम से राशि गबन किए जाने के गंभीर आरोप सामने आए हैं। ग्राम खाम्हा निवासी रामसेवक ठाकुर ने जिला कलेक्टर को लिखित शिकायत सौंपकर ग्राम पंचायत के सरपंच एवं सचिव के विरुद्ध उच्च स्तरीय जांच कर कठोर कार्रवाई की मांग की है।

शिकायतकर्ता रामसेवक ठाकुर ने अपने आवेदन में आरोप लगाया है कि ग्राम पंचायत खाम्हा की सरपंच ललिया बाई बनवासी तथा पंचायत सचिव द्वारा पंचायत की राशि का उपयोग नियमों के विपरीत करते हुए अपने नाम एवं रिश्तेदारों के नाम से फर्जी बिल लगाकर सरकारी धन का गबन किया गया है। शिकायत में कई बिल नंबरों और वित्त आयोग मदों से संबंधित भुगतान का उल्लेख करते हुए मामले की विस्तृत जांच की मांग की गई है।

आवेदन के अनुसार संबंधित भुगतान पंद्रहवें वित्त आयोग (XVFC) तथा अन्य मदों के अंतर्गत किए गए हैं। शिकायतकर्ता का आरोप है कि पंचायत निधि से किए गए कुछ भुगतान वास्तविक कार्यों के बजाय निजी लाभ के उद्देश्य से किए गए, जिससे सरकारी राशि के दुरुपयोग की आशंका पैदा होती है।

शिकायत में एक और गंभीर आरोप लगाते हुए रामसेवक ठाकुर ने कहा है कि पंचायत में अनियमितताओं की शिकायत करने वालों को डराने-धमकाने का प्रयास किया जाता है। उनका कहना है कि सरपंच द्वारा शिकायत करने पर झूठे मामलों में फंसाने की धमकी दी जाती है। शिकायतकर्ता ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने और शिकायतकर्ताओं की सुरक्षा पर भी ध्यान देने की मांग की है।

कलेक्टर को सौंपे गए आवेदन के साथ कथित रूप से संबंधित बिलों की प्रतियां भी संलग्न की गई हैं। शिकायतकर्ता ने मांग की है कि जिले स्तर पर एक स्वतंत्र एवं उच्च स्तरीय जांच समिति गठित कर सभी वित्तीय लेन-देन, भुगतान अभिलेखों और निर्माण कार्यों की तकनीकी एवं वित्तीय जांच कराई जाए। साथ ही दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाए।

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत मध्यभूमि के बोल समाचार पत्र के संपादक हैं। 2013 से इस दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने madhyabhoomi.in को विश्वसनीय समाचार स्रोत बनाया है, जो मुख्यधारा की मीडिया से अलग, विकास, समानता, आर्थिक और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित है। हम सच्चाई और पारदर्शिता में विश्वास रखते हैं। मीडिया की स्वतंत्रता और निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए सतत प्रयासरत हैं। बेखौफ कलम... जो लिखता है बेलिबास सच..