होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

डिंडौरी जिला पंचायत द्वारा बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 24 ग्राम पंचायत सचिव इधर से उधर

akvlive.in

Published

– प्रशासनिक कसावट और पंचायत कार्यों में गति लाने के उद्देश्य से जिला पंचायत ने जारी किया आदेश

डिंडौरी न्यूज । जिला पंचायत डिंडौरी में पंचायत व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुचारू बनाने के लिए बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) जिला पंचायत दिव्यांशु चौधरी द्वारा जारी आदेश अनुसार जिले के विभिन्न जनपद पंचायत क्षेत्रों में पदस्थ 24 ग्राम पंचायत सचिवों का प्रशासनिक आधार पर स्थानांतरण किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

जारी आदेश के अनुसार मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के निर्देशों के तहत पंचायत सचिवों के स्थानांतरण की कार्यवाही की गई है। स्थानांतरित सचिवों को एक सप्ताह के भीतर नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

जिला पंचायत द्वारा जारी सूची में जनपद पंचायत करंजिया, अमरपुर, बजाग, समनापुर, शहपुरा एवं डिंडौरी के ग्राम पंचायत सचिव शामिल हैं। लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ सचिवों को अन्य पंचायतों में भेजा गया है, जिससे पंचायत कार्यों में पारदर्शिता और प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने का प्रयास माना जा रहा है।

– एक सप्ताह में कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी स्थानांतरित अधिकारी-कर्मचारी अपने वर्तमान पदस्थापन स्थल से कार्यमुक्त होकर सात दिवस के भीतर नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करेंगे। निर्धारित समय सीमा के पश्चात संबंधित सचिव स्वतः नवीन पदस्थापना स्थल पर उपस्थित माने जाएंगे।

– पंचायतों में दिखेगा असर

जिला पंचायत के इस व्यापक फेरबदल को ग्रामीण प्रशासन में नई ऊर्जा लाने और पंचायत स्तर पर विकास कार्यों की गति बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। प्रशासनिक हलकों में इस आदेश को लेकर व्यापक चर्चा है और माना जा रहा है कि इससे पंचायतों की कार्यप्रणाली में सुधार तथा जवाबदेही बढ़ेगी।

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत मध्यभूमि के बोल समाचार पत्र के संपादक हैं। 2013 से इस दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने madhyabhoomi.in को विश्वसनीय समाचार स्रोत बनाया है, जो मुख्यधारा की मीडिया से अलग, विकास, समानता, आर्थिक और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित है। हम सच्चाई और पारदर्शिता में विश्वास रखते हैं। मीडिया की स्वतंत्रता और निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए सतत प्रयासरत हैं। बेखौफ कलम... जो लिखता है बेलिबास सच..