होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

जनकल्याणकारी शिविर में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़ : एक ही स्थान पर मिली योजनाओं की जानकारी और स्वास्थ्य सेवाएं 

akvlive.in

Published

डिंडौरी न्यूज । केंद्र एवं राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से उत्कृष्ट विद्यालय मैदान करंजिया में तीन दिवसीय जनकल्याणकारी शिविर का शुभारंभ किया गया। 15 जून से 17 जून 2026 तक आयोजित इस शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर नागरिकों को शासन की योजनाओं की जानकारी प्रदान की जा रही है तथा पात्र हितग्राहियों का पंजीयन कर उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने की प्रक्रिया भी प्रारंभ की गई है।

शिविर के पहले दिन बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, किसान, महिलाएं, युवा एवं वरिष्ठ नागरिक पहुंचे। जनपद पंचायत करंजिया द्वारा स्थापित पंजीयन काउंटर पर विभिन्न योजनाओं के लिए आवेदन और पंजीयन की व्यवस्था की गई, जहां लोगों ने योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर अपना पंजीयन कराया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा हितग्राहियों को योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया एवं मिलने वाले लाभों के संबंध में विस्तृत मार्गदर्शन दिया गया।

शिविर में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने 48 हितग्राहियों का पंजीयन एवं मार्गदर्शन किया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 2, विद्युत विभाग द्वारा 2, सहकारिता विभाग द्वारा 3, पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा 7, किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा 17, शिक्षा विभाग विकासखंड करंजिया द्वारा 4 तथा आयुष विभाग द्वारा 42 हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं से लाभान्वित किया गया।

स्वास्थ्य विभाग का स्टॉल लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा। विभाग द्वारा सिकल सेल जांच, रक्तचाप परीक्षण, शुगर जांच, टीबी स्क्रीनिंग, नेत्र परीक्षण तथा गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण सहित कुल 125 हितग्राहियों की जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को विभिन्न बीमारियों की रोकथाम एवं स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों की जानकारी भी दी।

शिविर में राजस्व विभाग (उप तहसील करंजिया), जल जीवन मिशन, मध्यप्रदेश दीनदयाल अंत्योदय योजना-राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन सहित अन्य विभागों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। विभागीय अधिकारियों ने ग्रामीणों को उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप योजनाओं की जानकारी देकर आवेदन प्रक्रिया को सरल बनाने का प्रयास किया।

अधिकारियों ने बताया कि शासन का उद्देश्य विभिन्न विभागों की सेवाओं को एक ही स्थान पर उपलब्ध कराकर आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करना तथा पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इसी दृष्टि से जनकल्याणकारी शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, जिससे लोगों को कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और उन्हें समय पर योजनाओं का लाभ मिल सके।

उन्होंने बताया कि शिविर आगामी दो दिनों तक भी जारी रहेगा, जिसमें विभिन्न विभागों द्वारा पंजीयन, परामर्श, स्वास्थ्य सेवाएं एवं योजनाओं से संबंधित जानकारी प्रदान की जाएगी। नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर शासन की योजनाओं का लाभ लेने की अपील की गई है।

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत मध्यभूमि के बोल समाचार पत्र के संपादक हैं। 2013 से इस दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने madhyabhoomi.in को विश्वसनीय समाचार स्रोत बनाया है, जो मुख्यधारा की मीडिया से अलग, विकास, समानता, आर्थिक और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित है। हम सच्चाई और पारदर्शिता में विश्वास रखते हैं। मीडिया की स्वतंत्रता और निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए सतत प्रयासरत हैं। बेखौफ कलम... जो लिखता है बेलिबास सच..

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत मध्यभूमि के बोल समाचार पत्र के संपादक हैं। 2013 से इस दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने madhyabhoomi.in को विश्वसनीय समाचार स्रोत बनाया है, जो मुख्यधारा की मीडिया से अलग, विकास, समानता, आर्थिक और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित है। हम सच्चाई और पारदर्शिता में विश्वास रखते हैं। मीडिया की स्वतंत्रता और निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए सतत प्रयासरत हैं। बेखौफ कलम... जो लिखता है बेलिबास सच..