होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

भाजपा शाहपुर मंडल की नई कार्यकारिणी घोषित, युवा नेता आनंद मालवे बने महामंत्री

akvlive.in

Published

शाहपुर। भारतीय जनता पार्टी शाहपुर मंडल में संगठन विस्तार के तहत नई मंडल कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। भाजपा जिला अध्यक्ष चमरू सिंह नेताम के मार्गदर्शन एवं सहमति से मंडल अध्यक्ष अंकित गुप्ता ने नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए विभिन्न पदों पर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी हैं। नई टीम में अनुभवी और युवा कार्यकर्ताओं को स्थान देकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का प्रयास किया गया है।

घोषित कार्यकारिणी में 6 उपाध्यक्ष, 2 महामंत्री, 5 मंत्री सहित विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्तियां की गई हैं। इसी क्रम में क्षेत्र के सक्रिय एवं युवा भाजपा नेता आनंद मालवे को मंडल महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी को लेकर कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है।

आनंद मालवे लंबे समय से संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। क्षेत्र में उनकी पहचान एक ऊर्जावान और समर्पित कार्यकर्ता के रूप में रही है। उनकी नियुक्ति को युवा नेतृत्व को बढ़ावा देने की दिशा में भाजपा का महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। कार्यकर्ताओं का मानना है कि उनके अनुभव, संगठन क्षमता और जनसंपर्क का लाभ पार्टी को आगामी दिनों में मिलेगा तथा संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूती मिलेगी।

नवनियुक्त मंडल महामंत्री आनंद मालवे ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व, जिला अध्यक्ष चमरू सिंह नेताम, मंडल अध्यक्ष अंकित गुप्ता एवं वरिष्ठ भाजपा नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जो विश्वास उन पर जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।

नई कार्यकारिणी के गठन के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और संगठन को उम्मीद है कि नई टीम पार्टी की विचारधारा एवं संगठनात्मक गतिविधियों को गांव-गांव तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत मध्यभूमि के बोल समाचार पत्र के संपादक हैं। 2013 से इस दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने madhyabhoomi.in को विश्वसनीय समाचार स्रोत बनाया है, जो मुख्यधारा की मीडिया से अलग, विकास, समानता, आर्थिक और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित है। हम सच्चाई और पारदर्शिता में विश्वास रखते हैं। मीडिया की स्वतंत्रता और निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए सतत प्रयासरत हैं। बेखौफ कलम... जो लिखता है बेलिबास सच..