—Advertisement—

हाईकोर्ट के निर्देश पर पुलिस विभाग में कार्यवाहक पदोन्नति, 11 उप निरीक्षकों को मिला उच्च पद का प्रभार

रिपोर्ट: Chetram Rajpoot May 22, 2026

—Advertisement—

भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय द्वारा कार्यवाहक पदोन्नति को लेकर महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है। हाईकोर्ट के निर्देशों एवं पुलिस मुख्यालय के जीओपी क्रमांक-148/2021 के प्रावधानों के तहत उप निरीक्षक (एमटी) अधिकारियों को कार्यवाहक जेनी (एमटी) पद का प्रभार सौंपा गया है। आदेश जारी होने के बाद पुलिस विभाग में प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है।

पुलिस मुख्यालय भोपाल से जारी आदेश में बताया गया है कि उपयुक्तता सूची एवं वरिष्ठता सूची के आधार पर चयनित अधिकारियों को विभिन्न जिलों एवं वाहिनियों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। पदोन्नति पाने वाले अधिकारियों में गुलफोलम सेन, प्रवीण कुमार राव, मुकेश वाडिया, गोविंद सिंह बागेल, पूर्णमल देववाल, नंदलाल राम, हरि चंद, रणजुन सिंह धुर्वे, ओम प्रकाश, कुंवर सेन और उमेश चन्द्र गौतम के नाम शामिल हैं।

इन अधिकारियों को भोपाल, इंदौर, उज्जैन, मुरैना, नीमच, नर्मदापुरम, हरदा, बैतूल एवं शिवपुरी सहित विभिन्न इकाइयों में पदस्थ किया गया है। आदेश में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि कार्यवाहक पद पर रहते हुए संबंधित अधिकारी उच्च पद के सभी अधिकार एवं दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

साथ ही पुलिस मुख्यालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि किसी अधिकारी के खिलाफ विभागीय जांच या आपराधिक प्रकरण लंबित पाया जाता है तो उसे कार्यभार ग्रहण नहीं कराया जाएगा। आदेश में सभी अधिकारियों को सात दिवस के भीतर नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment