—Advertisement—

होम /

पति-पत्नी का विवाद पहुंचा थाने: युवक ने पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप

रिपोर्ट: Chetram Rajpoot May 9, 2026

—Advertisement—

डिंडौरी। जिले के गाड़ासरई थाना क्षेत्र में पति-पत्नी के बीच चल रहा पारिवारिक विवाद अब पुलिस तक पहुंच गया है। तवलूटोला भलखोहा निवासी जयप्रकाश मोगरे ने थाना गाड़ासरई में लिखित आवेदन सौंपकर अपनी पत्नी पर साथ रहने से इंकार करने, लगातार विवाद करने और उसके निजी रोजगार में बाधा पहुंचाने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक का विवाह वर्ष 2022 में सामाजिक रीति-रिवाजों के तहत हुआ था। आवेदन में युवक ने बताया कि विवाह के शुरुआती समय में दोनों सामान्य रूप से साथ रह रहे थे, लेकिन पिछले लगभग छह महीनों से उनके बीच लगातार विवाद की स्थिति बनी हुई है। युवक का आरोप है कि उसकी पत्नी अब उसके साथ रहने को तैयार नहीं है और बार-बार विवाह विच्छेद की बात कर रही है।

आवेदक ने अपने आवेदन में यह भी उल्लेख किया है कि वह एक निजी कंपनी में कार्यरत है और उसकी पत्नी उसके कार्यस्थल से जुड़े लोगों के बीच विवाद की स्थिति पैदा कर रही है। युवक का कहना है कि उसके साथ काम करने वाले कर्मचारियों और परिचितों को कथित रूप से धमकी दी जा रही है कि यदि वे उसके साथ काम करेंगे तो उन्हें झूठे मामलों में फंसाया जाएगा।

युवक ने यह भी आरोप लगाया कि इससे पहले वह एक निजी फाइनेंस कंपनी में नौकरी करता था, जहां भी पारिवारिक विवाद के चलते उसे मानसिक तनाव और कार्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। अब वर्तमान नौकरी में भी इसी तरह की स्थिति बनने का दावा किया गया है।

मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में इसकी चर्चा तेज हो गई है।  हालांकि महिला पक्ष की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, जिसके कारण लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment