होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

ग्रामीण स्वच्छता और सुरक्षित पेयजल को लेकर विशेष प्रशिक्षण संपन्न, अधिकारियों को दिए निर्देश

akvlive.in

Published

– गांवों में स्वच्छता और सुरक्षित पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ करने पर दिया गया जोर

डिंडौरी न्यूज। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता एवं सुरक्षित पेयजल व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से जिला पंचायत डिंडौरी में “वॉश ऑन व्हील” प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दिव्यांशु चौधरी ने की। प्रशिक्षण में स्वच्छ भारत मिशन, जल जीवन मिशन तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

प्रशिक्षण के दौरान “स्वच्छता साथी” के माध्यम से गांवों में स्वच्छता व्यवस्था को प्रभावी बनाने तथा पेयजल की गुणवत्ता सुधारने संबंधी विभिन्न तकनीकी जानकारियां साझा की गईं। अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पानी की टंकियों की नियमित साफ-सफाई, नल मरम्मत, जल स्रोतों की स्वच्छता बनाए रखने तथा संस्थागत शौचालयों के रखरखाव के संबंध में व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में पेयजल गुणवत्ता जांच की प्रक्रिया, जल परीक्षण के तरीके एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के लिए अपनाई जाने वाली सावधानियों की विस्तार से जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता और शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सीधे तौर पर लोगों के स्वास्थ्य से जुड़ी हुई है, इसलिए संबंधित अमले की सक्रिय भूमिका अत्यंत आवश्यक है।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री दिव्यांशु चौधरी ने प्रशिक्षण के दौरान कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक गांव तक स्वच्छता और सुरक्षित पेयजल की सुविधाएं प्रभावी रूप से पहुंचाना प्राथमिकता है। इसके लिए मैदानी अमले को तकनीकी रूप से दक्ष बनाना जरूरी है, ताकि ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने, जलजनित बीमारियों की रोकथाम करने तथा संबंधित कर्मचारियों को तकनीकी रूप से प्रशिक्षित कर योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना रहा। प्रशिक्षण के अंत में अधिकारियों एवं कर्मचारियों से गांवों में नियमित मॉनिटरिंग और जनसहभागिता के साथ स्वच्छता अभियान को गति देने का आह्वान किया गया।

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत मध्यभूमि के बोल समाचार पत्र के संपादक हैं। 2013 से इस दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने madhyabhoomi.in को विश्वसनीय समाचार स्रोत बनाया है, जो मुख्यधारा की मीडिया से अलग, विकास, समानता, आर्थिक और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित है। हम सच्चाई और पारदर्शिता में विश्वास रखते हैं। मीडिया की स्वतंत्रता और निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए सतत प्रयासरत हैं। बेखौफ कलम... जो लिखता है बेलिबास सच..