—Advertisement—

होम /

Dindori News: SP वाहनी सिंह का तबादला, IPS आशीष खरे को मिली कमान

रिपोर्ट: Chetram Rajpoot May 3, 2026

—Advertisement—

डिंडौरी। मध्यप्रदेश में लंबे समय से चर्चा में चल रहे पुलिस अधीक्षकों के तबादलों को लेकर आखिरकार आदेश जारी हो गए हैं। इसी कड़ी में डिंडौरी जिले में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए वर्तमान पुलिस अधीक्षक वाहनी सिंह (आईपीएस 2014) को स्थानांतरित कर उन्हें पुलिस अधीक्षक, पीटीसी इंदौर के पद पर पदस्थ किया गया है।

वहीं, आशीष खरे (आईपीएस 2016), जो अब तक जोनल पुलिस अधीक्षक, विशेष शाखा जबलपुर के पद पर कार्यरत थे, उन्हें डिंडौरी जिले का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।

प्रदेश के विभिन्न जिलों में लंबे समय से एक ही स्थान पर जमे पुलिस अधीक्षकों के स्थानांतरण को लेकर लगातार चर्चाएं चल रही थीं। प्रशासनिक कसावट, कानून-व्यवस्था में सुधार और कार्यप्रणाली में नई ऊर्जा लाने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा यह फेरबदल किया गया है।

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment