—Advertisement—

मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 22 जिलों के एसपी समेत 62 आईपीएस अधिकारियों के तबादले

रिपोर्ट: Chetram Rajpoot May 3, 2026

—Advertisement—

मुख्यमंत्री मोहन यादव के कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने के निर्देशों के बाद मध्यप्रदेश शासन के गृह विभाग द्वारा देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 62 आईपीएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किया गया है । जारी आदेश में लंबे समय से पदस्थ 22 जिलों के पुलिस अधीक्षकों (SP) को बदला गया है, जबकि कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिलों में पुलिस व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने, अपराध नियंत्रण, प्रशासनिक कसावट तथा जनता की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के उद्देश्य से यह व्यापक बदलाव किया गया है। तबादला सूची में एडीजी, आईजी, डीआईजी, एसपी और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी शामिल हैं।

यहां देखे लिस्ट…

Loader Loading...
EAD Logo Taking too long?

Reload Reload document
| Open Open in new tab

– इन जिलों में बदले गए पुलिस अधीक्षक
तबादला सूची के अनुसार भिंड ,रीवा, सीधी, पन्ना, मंदसौर, छतरपुर, खंडवा, सिंगरौली, शिवपुरी, सागर, मुरैना, दतिया, सीहोर, सीधी, निवाड़ी, दमोह, अनूपपुर, मंडला, डिंडौरी, आगर मालवा, सिवनी , ग्रामीण इंदौर सहित कई जिलों में नए पुलिस अधीक्षक पदस्थ किए गए हैं।

– भोपाल-इंदौर में भी बड़े बदलाव
राजधानी भोपाल और इंदौर में भी पुलिस कमिश्नरेट व्यवस्था के तहत कई अधिकारियों को जोनल जिम्मेदारियां दी गई हैं। भोपाल और इंदौर के विभिन्न जोनों में नए पुलिस उपायुक्त (DCP) नियुक्त किए गए हैं।

– वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारी
वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को पुलिस मुख्यालय, प्रशिक्षण अकादमी, रेल पुलिस, होमगार्ड, चयन एवं भर्ती शाखा सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विभागों में पदस्थ किया गया है। इससे प्रशासनिक समन्वय और निगरानी व्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment