—Advertisement—

MP News:राष्ट्रपति-राज्यपाल पुरस्कार विजेता 14 शिक्षकों को मिला प्रमोशन, यहां देखें लिस्ट 

रिपोर्ट: Chetram Rajpoot May 2, 2026

—Advertisement—

– उच्च माध्यमिक शिक्षक बने—नई पदस्थापना सूची जारी

मध्यप्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। लोक शिक्षण संचालनालय, मध्य प्रदेश द्वारा राष्ट्रपति एवं राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त माध्यमिक शिक्षकों को उच्च माध्यमिक शिक्षक (उ.मा.शि.) के पद पर पदोन्नत करने का आदेश जारी किया गया है। 30 अप्रैल 2026 को जारी इस आदेश में कुल 14 शिक्षकों को पदोन्नति प्रदान की गई है, साथ ही उनके नवीन पदस्थापना स्थल भी निर्धारित किए गए हैं।

जारी आदेश के अनुसार यह पदोन्नति वर्ष 2018 के राजपत्र में निर्धारित प्रावधानों के तहत दी गई है। चयन प्रक्रिया विभागीय समिति की अनुशंसा के आधार पर पूर्ण की गई, जिसमें शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य, उपलब्धियां एवं पुरस्कारों को ध्यान में रखा गया।

सूची में शामिल शिक्षकों को प्रदेश के विभिन्न जिलों—दमोह, रतलाम, ग्वालियर, छिंदवाड़ा, उज्जैन, राजगढ़, सिवनी, पन्ना सहित अन्य जिलों में पदस्थ किया गया है। विषयवार देखें तो बायोलॉजी, फिजिक्स, केमिस्ट्री, गणित, हिंदी, इकोनॉमिक्स और भूगोल विषयों के शिक्षकों को पदोन्नति दी गई है।

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि पदोन्नत शिक्षकों को वित्तीय लाभ कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से मिलेगा। साथ ही, यदि किसी शिक्षक के विरुद्ध कोई विभागीय या आपराधिक प्रकरण लंबित पाया जाता है, तो उनकी पदोन्नति स्वतः निरस्त मानी जाएगी। शिक्षा विभाग के इस निर्णय से शिक्षकों में उत्साह का माहौल है। इसे उनके कार्य के प्रति सम्मान और प्रोत्साहन के रूप में देखा जा रहा है।

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment