—Advertisement—

होम /

चंद महीनों में उखड़ी 5 लाख की सीसी सड़क, निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल

रिपोर्ट: Chetram Rajpoot May 2, 2026

—Advertisement—

डिंडौरी न्यूज। अमरपुर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत भानपुर में हाल ही में निर्मित सीसी सड़क की गुणवत्ता को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। करीब 5 लाख रुपये की लागत से टावर से आंगनबाड़ी भवन तक बनाई गई यह सड़क महज कुछ महीनों में ही जर्जर हालत में पहुंच गई है, जिससे निर्माण कार्य में भारी अनियमितताओं की आशंका जताई जा रही है।

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार सड़क निर्माण में तकनीकी मापदंडों की खुलकर अनदेखी की गई। नतीजतन, सड़क के बीचों-बीच चौड़ी दरारें उभर आई हैं और गिट्टी-रेत अलग होकर जगह-जगह बिखर रही है। कई हिस्सों में सीमेंट की पकड़ कमजोर पड़ने से सतह टूटने लगी है, जिससे राहगीरों और वाहनों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य के दौरान न तो गुणवत्ता की निगरानी की गई और न ही संबंधित अधिकारियों ने स्थल निरीक्षण में गंभीरता दिखाई। यही कारण है कि नई बनी सड़क इतनी जल्दी खराब हो गई। ग्रामीणों में इसको लेकर खासा आक्रोश देखा जा रहा है।
ग्रामवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए, दोषी सरपंच , सचिव और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो तथा सड़क का पुनर्निर्माण गुणवत्तापूर्ण तरीके से कराया जाए।

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment