—Advertisement—

मेहनत रंग लाई: डिंडौरी के ध्रुव ने 12वीं में प्रदेश टॉप-10 में बनाई जगह

एडीटर: Chetram Rajpoot April 15, 2026

—Advertisement—

डिंडौरी । जिले के गाड़ासरई निवासी ध्रुव कुमार साहू ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश की प्रावीण्य सूची में 8वां स्थान हासिल कर जिले एवं पूरे मध्यप्रदेश का नाम गौरवान्वित किया है। ध्रुव ने विज्ञान संकाय से 500 में से 485 अंक प्राप्त किए हैं।

ध्रुव कुमार साहू शासकीय पीएम श्री विद्यालय, गाड़ासरई के मेधावी छात्र हैं। उनकी इस उल्लेखनीय सफलता के पीछे उनकी निरंतर मेहनत, अनुशासन एवं लक्ष्य के प्रति समर्पण का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने नियमित अध्ययन और दृढ़ संकल्प के साथ यह उपलब्धि हासिल की है, जो अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

ध्रुव के पिता श्री संदीप साहू आटा चक्की व्यवसाय से जुड़े हैं, जिन्होंने अपने पुत्र को सदैव शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया और किसी प्रकार का कार्यभार उस पर नहीं आने दिया। उनकी माता श्रीमती मनीषा साहू, जो एक गृहिणी हैं, ने पारिवारिक दायित्वों के साथ-साथ ध्रुव की पढ़ाई में निरंतर सहयोग प्रदान किया। उनकी छोटी बहन संस्कृति साहू कक्षा 8वीं की छात्रा हैं।

ध्रुव की इस सफलता पर पूरे क्षेत्र में हर्ष का वातावरण है। जिला कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने ध्रुव कुमार साहू को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment