—Advertisement—

हर्षोल्लास के बीच हुआ सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह, बलराम सिंह चंदेल को दी भावभीनी विदाई

एडीटर: Chetram Rajpoot April 14, 2026

—Advertisement—

डिंडौरी न्यूज । शिक्षा क्षेत्र में लंबे समय तक सेवाएं देने वाले श्री बलराम सिंह चंदेल के सेवानिवृत्त होने पर 13 अप्रैल 2026 को एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। संकुल प्राचार्य श्री अमर सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में भावनात्मक और उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला।

समारोह में उपस्थित साथियों एवं गणमान्य नागरिकों ने श्री चंदेल के कार्यकाल को याद करते हुए उनके समर्पण, अनुशासन एवं कार्यशैली की सराहना की। इस दौरान उन्हें पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में श्री रघुवीर टेकाम, अंजोरा टेकाम, अन्नू यादव, अंजुलता यादव, चंद्रभान बनवासी, कोप सिंह, महेश चौबे, संजीव पांडेय, मल्ले सिंह ठाकुर, मौहारी सर, राजपूत सर, चौरसिया सर, पंद्रो सर, राजेंद्र झरिया, दीपभान राठौर, हेमलता मर्सकोले, सीमा टेकाम, रितु पवार, मुन्नी खड़गो एवं सुशीला झरिया सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम का संचालन श्री दीपभान राठौर ने किया। अंत में श्री चंदेल ने अपने उद्बोधन में सभी के स्नेह और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया और जीवन के नए अध्याय की शुरुआत के लिए उत्साह प्रकट किया।

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment