—Advertisement—

होम /

मेकलसुता वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण का आयोजन, सिमरिया में उमड़ा जनसैलाब

रिपोर्ट: Chetram Rajpoot April 7, 2026

—Advertisement—

डिंडौरी न्यूज। मेकलसुता वेलफेयर एसोसिएशन, डिंडौरी द्वारा ग्राम सिमरिया में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस जनहितकारी आयोजन में समाज के सभी वर्गों का सराहनीय सहयोग देखने को मिला, जिस पर संस्था ने सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया है।

शिविर में क्षेत्रीय विधायक ओमकार मरकाम, फार्मेसिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष जैनेन्द्र सिंह एवं मनोज कुमार दुर्वासा सहित कई जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शिविर को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई, जिसमें मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विक्रमपुर के साथ डॉ. हेमंत लोधा, डॉ. हर्षवर्धन धुर्वे, सीएचओ सुमन बघेल, रोशनी सिंह, एएनएम सीता परस्ते एवं एसटीएस छत्र विजय सैयाम शामिल रहे।

संस्था परिवार के सदस्यों छबील सिंह बिलागार, कमल सिंह चंदेल, राजेश बिलागर, बृजलाल क्षीरसागर, रामप्रसाद विश्वकर्मा, राकेश राजपूत,आनंद सोनवानी एवं श्रीमती अवंती धुर्वे ने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय योगदान दिया। साथ ही समाजसेवी मंगल सिंह राजपूत एवं राकेश राजपूत का विशेष सहयोग भी उल्लेखनीय रहा। संस्था ने विश्वास जताया कि भविष्य में भी ऐसे जनकल्याणकारी आयोजनों में समाज का सहयोग निरंतर मिलता रहेगा।

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment