—Advertisement—

होम /

Dindori News: कलेक्टर के निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, गायब कर्मचारियों पर गिरेगी गाज!

रिपोर्ट: Chetram Rajpoot March 12, 2026

—Advertisement—

डिंडौरी न्यूज । जिला पशु चिकित्सालय एवं डेयरी विभाग डिंडौरी से संबंधित समाचार पत्रों में प्रकाशित दवाइयों को कार्यालय प्रांगण में जलाने से प्रदूषण फैलने की खबर को जिला कलेक्टर ने गंभीरता से लिया। इस संबंध में कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने जिला पशु चिकित्सालय कार्यालय पहुंचकर आकस्मिक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने पशु चिकित्सालय के विभिन्न कक्षों का अवलोकन किया। उन्होंने ओपीडी कक्ष, दवाई वितरण कक्ष, डॉक्टर कक्ष तथा उपस्थिति पंजी का निरीक्षण किया। साथ ही कार्यालय में उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों से परिचय प्राप्त करते हुए अनुपस्थित एवं अवकाश पर रहने वाले कर्मचारियों के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। लंबे समय से अनुपस्थित कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।

कलेक्टर ने जिला पशु चिकित्सालय अधिकारी से कार्यालय की सभी शाखाओं के कार्यविभाजन आदेश, पंजी एवं कार्यवाही विवरण प्रस्तुत करने को कहा। कार्यविभाजन आदेश उपलब्ध न होने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए दो दिवस के भीतर जिला मुख्यालय एवं विकासखंड स्तर पर संचालित केंद्रों में पदस्थ कर्मचारियों का कार्यविभाजन आदेश जारी करने के निर्देश दिए।

इस दौरान कलेक्टर ने प्रभारी अधिकारी एच.पी. शुक्ला एवं स्थापना शाखा प्रभारी श्री राजेन्द्र कुमार, सहायक पशु चिकित्सालय अधिकारी को कार्यालय में नियमित साफ-सफाई, दवाइयों का सुव्यवस्थित वितरण, पशुओं के उपचार की नियमित व्यवस्था तथा सभी केंद्रों का नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही लापरवाह अधिकारी-कर्मचारियों की रिपोर्ट प्रस्तुत करने को भी कहा।

निरीक्षण के अंत में कलेक्टर ने कार्यालय प्रांगण में जलाई गई खाली शीशियों एवं खराब दवाइयों एवं कचरे के स्थल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने जिला पशु चिकित्सालय अधिकारी को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि भविष्य में खाली शीशियों एवं खराब दवाइयों का नष्टीकरण या जलाने की प्रक्रिया बस्ती से दूर निर्धारित स्थान पर ही की जाए, ताकि प्रदूषण फैलने की संभावना न रहे।

Dindori Today News

Dindori Breaking News

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment