होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

MP Police Transfer News: मध्यप्रदेश पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले

akvlive.in

Published

भोपाल | मध्यप्रदेश शासन के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 14 वरिष्ठ अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी किए हैं। यह आदेश राज्यपाल के नाम से जारी किया गया है, जो तत्काल प्रभाव से लागू होगा। आदेश के अनुसार कई अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपे गए हैं, वहीं कुछ अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटने के बाद नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।

गृह विभाग मंत्रालय, वल्लभ भवन भोपाल द्वारा जारी आदेश क्रमांक एफ 1/1/41/0008/2026-B-2-02 (HOM) के अनुसार, यह फेरबदल प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिससे पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने की मंशा स्पष्ट होती है।

प्रमुख पदस्थापनाएं इस प्रकार हैं—

श्री पंकज कुमार श्रीवास्तव (1992 बैच) को विशेष पुलिस महानिदेशक, सीआईडी, पुलिस मुख्यालय भोपाल एवं विशेष पुलिस महानिदेशक, सतर्कता पुलिस मुख्यालय भोपाल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

श्री अनंत कुमार सिंह (1994 बैच) केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटने के बाद विशेष पुलिस महानिदेशक/प्रबंध संचालक, म.प्र. पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन, भोपाल बनाए गए हैं।

श्री के.पी. वेंकटेश्वर राव (1995 बैच) को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, तकनीकी सेवाएं एवं एंटी नक्सल ऑपरेशन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

श्री उमेश जोगा (1997 बैच) को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक/परिवहन आयुक्त, मध्यप्रदेश, ग्वालियर नियुक्त किया गया है।

श्री डी. श्रीनिवास वर्मा (1997 बैच) को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, नारकोटिक्स एवं एसटीएफ का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

श्री विवेक शर्मा (1998 बैच) को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, पीटीआरआई, पुलिस मुख्यालय भोपाल बनाया गया है।

श्री अंशुमन यादव (1998 बैच) को संचालक, खेल एवं युवक कल्याण, मध्यप्रदेश नियुक्त किया गया है।

श्री राकेश गुप्ता (1999 बैच) को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, उज्जैन जोन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

श्री अभय सिंह (2002 बैच) को पुलिस महानिरीक्षक (योजना), पुलिस मुख्यालय भोपाल बनाया गया है।

श्री हरिनारायण चारी मिश्र (2003 बैच) को पुलिस महानिरीक्षक (एससीआरबी) नियुक्त किया गया है।

श्री संजय कुमार (2004 बैच) को पुलिस आयुक्त, नगरीय पुलिस जिला भोपाल बनाया गया है।

श्री संजय तिवारी (2004 बैच) को पुलिस महानिरीक्षक, भोपाल (देहात) जोन नियुक्त किया गया है।

सुश्री नेत्रा एन. (2006 बैच) को पुलिस महानिरीक्षक, शहडोल जोन की कमान सौंपी गई है।

श्री ललित शाक्यवार (2008 बैच) को पुलिस महानिरीक्षक, बालाघाट जोन नियुक्त किया गया है।

प्रशासनिक मजबूती की दिशा में कदम

इस फेरबदल को राज्य में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने, पुलिस प्रशासन में दक्षता बढ़ाने तथा विभिन्न संवेदनशील विभागों में अनुभवी अधिकारियों की तैनाती के रूप में देखा जा रहा है। विशेष रूप से तकनीकी सेवाओं, नारकोटिक्स, एंटी नक्सल ऑपरेशन, सतर्कता एवं योजना जैसे महत्वपूर्ण विभागों में बदलाव प्रशासनिक दृष्टि से अहम माने जा रहे हैं।

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत मध्यभूमि के बोल समाचार पत्र के संपादक हैं। 2013 से इस दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने madhyabhoomi.in को विश्वसनीय समाचार स्रोत बनाया है, जो मुख्यधारा की मीडिया से अलग, विकास, समानता, आर्थिक और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित है। हम सच्चाई और पारदर्शिता में विश्वास रखते हैं। मीडिया की स्वतंत्रता और निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए सतत प्रयासरत हैं। बेखौफ कलम... जो लिखता है बेलिबास सच..

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत मध्यभूमि के बोल समाचार पत्र के संपादक हैं। 2013 से इस दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने madhyabhoomi.in को विश्वसनीय समाचार स्रोत बनाया है, जो मुख्यधारा की मीडिया से अलग, विकास, समानता, आर्थिक और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित है। हम सच्चाई और पारदर्शिता में विश्वास रखते हैं। मीडिया की स्वतंत्रता और निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए सतत प्रयासरत हैं। बेखौफ कलम... जो लिखता है बेलिबास सच..