होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

Dindori News: जिला चिकित्सालय में अनुपस्थित मिले 09 चिकित्सकों सहित 24 स्टाफ नर्सों को कलेक्टर ने जारी किया कारण बताओ नोटिस

akvlive.in

Published

– स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर लापरवाही करने वाले सिविल सर्जन, डॉक्टर एवं स्टॉफ पर कलेक्टर ने की बडी कार्यवाही

डिंडौरी न्यूज। कलेक्टर को आम जनता, जनप्रतिनिधि, मीडिया के माध्यम से जिला चिकित्सालय में लापरवाही की शिकायतें एवं सिविल सर्जन एवं डॉक्टरों के द्वारा व्यक्तिगत क्लीनिक संचालित की जाती है और चिकित्सालय ड्यूटी में लापरवाही बरती जा रही है। इसी को दृष्टिगत रखते हुए आम जनता की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए आज शुक्रवार को अचानक औचक निरीक्षण किया। ताकि मरीजों को बेहतर से बेहतर सुविधा प्राप्त हो सके।

          जिला चिकित्सालय डिण्डौरी में कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया द्वारा आज शुक्रवार को प्रातः 11:20 बजे आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कई चिकित्सक एवं बड़ी संख्या में स्टाफ नर्स अपने कर्तव्य स्थल से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहे।

        आकस्मिक निरीक्षण के पश्चात उपस्थिति पंजी का अवलोकन किया गया, जिसमें अनेक अधिकारियों एवं कर्मचारियों के हस्ताक्षर निर्धारित तिथियों से दर्ज नहीं पाए गए। इस पर चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेश सिंह मरावी, डॉ. अरूनेन्द्र मूर्ति गौतम, डॉ. मिनी मोरवी, डॉ. डी. के. रंगारे, डॉ. धनराज सिंह, डॉ. अजय राज (अस्पताल सह मुख्य अधीक्षक), डॉ. कन्हैया बघेल, डॉ. शिवम परोहा, डॉ. अमित जैन सहित लगभग 24 स्टाफ नर्सों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।

     नोटिस में उल्लेख किया गया है कि संबंधित डॉक्टर एवं स्टॉफ नर्स का यह कृत्य मध्यप्रदेश सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम 3 के अंतर्गत कदाचार की श्रेणी में आता है। सभी को निर्देशित किया गया है कि वे दिनांक 29 दिसंबर 2025 को सायं 6:00 बजे तक अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें।

    निर्धारित समय-सीमा में संतोषजनक उत्तर प्राप्त न होने की स्थिति में संबंधितों के विरुद्ध वेतन कटौती सहित अनुशासनात्मक कार्यवाही किए जाने की चेतावनी दी गई है।

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत मध्यभूमि के बोल समाचार पत्र के संपादक हैं। 2013 से इस दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने madhyabhoomi.in को विश्वसनीय समाचार स्रोत बनाया है, जो मुख्यधारा की मीडिया से अलग, विकास, समानता, आर्थिक और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित है। हम सच्चाई और पारदर्शिता में विश्वास रखते हैं। मीडिया की स्वतंत्रता और निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए सतत प्रयासरत हैं। बेखौफ कलम... जो लिखता है बेलिबास सच..

संबंधित ख़बरें