—Advertisement—

Dindori News: डिंडौरी में सड़क हादसा: बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत

एडीटर: Chetram Rajpoot December 13, 2025

—Advertisement—

कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बहेरा में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 65 वर्षीय बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक सोनू लाल वनवासी शनिवार सुबह खेत की ओर पैदल जा रहे थे, इसी दौरान मिडिल स्कूल के आगे सड़क पर एक लापरवाही तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उन्हें टक्कर मार दी।

घटना की जानकारी देते हुए मृतक के पुत्र राम कुमार वनवासी ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि घटना दिनांक 13 दिसंबर की सुबह करीब 7 बजे की है। उनके पुत्र राजकपूर वनवासी ने सड़क पर घायल पड़े दादा को देखा और परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचने पर सोनू लाल के मुंह और नाक से खून निकल रहा था तथा शरीर में कई जगह गंभीर चोटें थीं।

परिजनों द्वारा पहले उन्हें किसलपुरी अस्पताल ले जाया गया, जहां से 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल डिंडौरी रेफर किया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दोपहर करीब 1:05 बजे सोनू लाल वनवासी ने दम तोड़ दिया।

रिपोर्ट के अनुसार, हादसे में शामिल मोटरसाइकिल का नंबर MP52ZA 9657 बताया गया है, जिसका चालक घटना के बाद फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल और उसके चालक की तलाश की जा रही है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment