—Advertisement—

सेवानिवृत्त प्राचार्य कृष्ण दयाल साहू (के.डी. सर) का आकस्मिक निधन

एडीटर: Chetram Rajpoot December 6, 2025

—Advertisement—

– शिक्षा जगत में छाई शोक की लहर,मां नर्मदा-कनई संगम तट मालपुर में किया गया विधि-विधान से अंतिम संस्कार

शहपुरा/डिण्डौरी। क्षेत्र के जाने-माने शिक्षाविद, अनुशासनप्रिय व्यक्तित्व और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करौंदी के सेवानिवृत्त प्राचार्य कृष्ण दयाल साहू (के.डी. सर) का 83 वर्ष की आयु में आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही शिक्षा जगत, सामाजिक संगठनों तथा स्थानीय लोगों में शोक की लहर व्याप्त हो गई।

के.डी. सर को क्षेत्र में एक आदर्श शिक्षक, सख्त अनुशासनकर्ता और सहज स्वभाव के लिए जाना जाता था। उन्होंने करौंदी सहित कई विद्यालयों में वर्षों तक अपनी सेवाएँ दीं और हजारों विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सेवानिवृत्ति के बाद भी वे सामाजिक और शैक्षणिक गतिविधियों में सक्रिय रहते थे तथा विद्यार्थियों को मार्गदर्शन देते रहते थे।

अंतिम संस्कार मां नर्मदा–कनई संगम तट, मालपुर में किया गया, जहाँ बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ नागरिकों, पूर्व विद्यार्थियों और शिक्षकों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि के.डी. सर का जाना शिक्षा जगत की अपूरणीय क्षति है।

ज्येष्ठ पुत्र प्रदीप साहू ने मुखाग्नि दी। आप प्रदीप साहू, उत्कृष्ट विद्यालय में पदस्थ शिक्षक प्रशांत साहू और शहपुरा महाविद्यालय में पदस्थ प्रफुल्ल साहू के पिताजी हैं।

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment