—Advertisement—

Dindori News: नाले का जल रोका, संकट से मिलेगी राहत : नवांकुर संस्था की सराहनीय पहल

एडीटर: Chetram Rajpoot December 2, 2025

—Advertisement—

Slide 1
Slide 2
Slide 3

डिंडौरी न्यूज़। जल संरक्षण के महत्व को समझते हुए मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् के मार्गदर्शन में संचालित नवांकुर संस्था नर्मदा समिति खरगहना (विकासखण्ड बजाग) द्वारा ग्राम कौड़िया के शंकर नाले में एक सराहनीय पहल की गई। जल संचय अभियान के अंतर्गत स्टाप डेम गेट को 25 बोरियां, मिट्टी एवं पत्थरों से बंद कर पानी रोका गया, जिससे नाले का बहता पानी संरक्षित होकर ग्रामवासियों के लिए उपलब्ध रह सके।

इस अभियान में प्रस्फुटन समिति के सदस्यों ने श्रमदान कर जल रोकने का कार्य किया। समिति के सहयोग से संरक्षित किया गया यह जल ग्रामीणों की दैनिक जरूरतों, मवेशियों के पेयजल तथा खेती के सिंचाई कार्य में उपयोगी सिद्ध होगा, जिससे आने वाले गर्मी के मौसम में जल संकट के दबाव को कम करने में सहायता मिलेगी।

WhatsApp

अभियान में विकासखण्ड समन्वयक श्रीमती अंजू दुबे, मेंटर श्री खिलावन सिंह गौतम, बालकिशोर गौतम, कोमल यादव सहित समिति सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। सभी ने मिलकर जल संरक्षण के प्रति जन-जागरण का संदेश देते हुए श्रमदान से समाज में जागरूकता का उदाहरण प्रस्तुत किया।

स्थानीय ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कदम से जल संरक्षण को व्यवहार में लाने की प्रेरणा मिलती है।

यह पहल न केवल जल संग्रहण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि सामुदायिक सहभागिता का उत्कृष्ट उदाहरण भी है।

WhatsApp

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment