—Advertisement—

Dindori News: SIR अभियान में डिंडौरी जिले में सर्वाधिक 98% प्रगति दर्ज – बीएलओ श्रीकांत कुमार मार्को बने जिले के टॉप परफॉर्मर

एडीटर: Chetram Rajpoot November 19, 2025

—Advertisement—

Slide 1
Slide 2
Slide 3

डिंडौरी न्यूज़। मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए चल रहे SIR में डिंडौरी जिले ने उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है। इसमें मतदान केंद्र क्रमांक 25 के बीएलओ श्रीकांत कुमार मार्को ने 98 प्रतिशत फॉर्म भराव के साथ पूरे जिले में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है। उनकी इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर जिला प्रशासन ने सराहना व्यक्त की है और सभी बीएलओ को उनसे प्रेरणा लेने का संदेश दिया है।

श्री मार्को ने बताया कि उन्हें मतदान केंद्र क्रमांक 25 का बीएलओ बनाया गया है। उन्होंने अपनी सफलता के बारे में बताते हुए कहा कि वे प्रतिदिन रात में ही अगले दिन का पूरा काम तय कर लेते थे—किस दिशा में जाना है, किन परिवारों से मिलना है और कितने फॉर्म लंबित हैं, उसकी पूरी सूची वे पहले से ही तैयार कर लेते थे।

WhatsApp

उन्होंने कहा कि सुबह वे सबसे पहले उन परिवारों से मिलते थे जो काम पर निकलने से पहले घर में उपलब्ध रहते हैं। दोपहर 12 बजे तक सभी आवश्यक फॉर्म भरवाकर और कलेक्ट कर वे वापस लौटते थे, इसके बाद सभी फॉर्मों को उसी समय ऑनलाइन दर्ज कर देते थे। दोपहर 2 बजे वे फिर से निकलकर उन परिवारों से मिलते थे जो इस समय घर पर मिल जाते हैं।

इस नियमितता और अनुशासन के कारण उन्होंने आज दिनांक तक 98% कार्य पूर्ण कर लिया है। श्री मार्को का कहना है कि शेष 2 प्रतिशत कार्य भी बहुत जल्द पूरा कर लिया जाएगा।

जिला प्रशासन ने SIR में श्रीकांत कुमार मार्को की तेजी, समर्पण और उत्कृष्ट प्रगति की प्रशंसा करते हुए कहा है कि उनका कार्य सभी बीएलओ के लिए अनुकरणीय है।

WhatsApp

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment