—Advertisement—

Dindori News: विधानसभा क्षेत्र 104 डिंडौरी में अपर कलेक्टर ने की समीक्षा बैठक, BLO को 100 गणना फॉर्म डिजिटाइज करने के निर्देश

एडीटर: Chetram Rajpoot November 16, 2025

—Advertisement—

Slide 1
Slide 2
Slide 3

डिंडौरी न्यूज़ विधानसभा क्षेत्र 104 डिंडौरी के अंतर्गत समनापुर एवं डिंडोरी क्षेत्र में निर्वाचन कार्यों की प्रगति की समीक्षा हेतु अपर कलेक्टर (एडीएम) श्री जे.पी. यादव द्वारा आज महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में समस्त बीएलओ, पटवारी, GRS, सचिव, सुपरवाइजर एवं नगरीय क्षेत्र के वार्ड प्रभारी उपस्थित रहे।

समीक्षा के दौरान अपर कलेक्टर श्री यादव ने निर्देश दिए कि प्रत्येक बीएलओ आज ही कम से कम 100 गणना फॉर्म का डिजिटाइजेशन कार्य अनिवार्य रूप से पूरा करें। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि निर्धारित लक्ष्य का कड़ाई से पालन किया जाए, ताकि आगामी निर्वाचन संबंधी कार्य समय पर पूर्ण हो सकें।

WhatsApp

उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि जो बीएलओ बैठक में अनुपस्थित रहे या जिनका कार्य लक्ष्य के अनुरूप नहीं है, उनके विरुद्ध तत्काल कार्यवाही हेतु प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जाए।

अपर कलेक्टर ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया अत्यंत संवेदनशील है, इसलिए सभी कार्मिक अपने कार्य को जिम्मेदारी, तत्परता और दक्षता के साथ पूरा करें।

बैठक में उपस्थित अधिकारियों को टीमवर्क एवं समयबद्धता का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी प्रदान किए गए।

WhatsApp

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment