—Advertisement—

Dindori News: कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने बरगांव में 9 नवंबर को होने वाले विशाल स्वास्थ्य एवं दिव्यांगजन शिविर की तैयारियों का लिया जायजा

एडीटर: Chetram Rajpoot October 30, 2025

—Advertisement—

Slide 1
Slide 2
Slide 3

डिंडौरी । कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने विकासखंड शहपुरा के जनजाति कल्याण महाकौशल केन्द्र बरगांव में आगामी 9 नवंबर को आयोजित होने वाले विशाल स्वास्थ्य एवं दिव्यांगजन शिविर की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की।

WhatsApp

कलेक्टर ने विद्युत व्यवस्था, टेंट, साफ-सफाई, आवास, पेयजल, भोजन, परिवहन और आवागमन जैसी व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी अधिकारियों को सौंपी और समय-सीमा में सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि शिविर का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

उन्होंने कहा कि शिविर में आने वाले ग्रामीणों को अधिकतम लाभ मिले, इसके लिए कृषि, आयुष, स्वास्थ्य, सामाजिक न्याय, जनजातीय कार्य, ग्रामीण आजीविका मिशन, नेहरू युवा केन्द्र, जन अभियान परिषद, जनसंपर्क, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगर परिषद शहपुरा, उद्योग, महिला एवं बाल विकास, उद्यानिकी विभाग एवं स्व-सहायता समूहों को शासकीय योजनाओं की जानकारी प्रदर्शनी व बैनर-फ्लैक्स के माध्यम से देने के निर्देश दिए गए हैं।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने आयुष, स्वास्थ्य और सामाजिक न्याय विभाग के पंजीयन स्थल एवं स्टॉल लगाने के स्थानों का चयन किया। उन्होंने निर्देश दिए कि शिविर में डॉक्टरों की टीम द्वारा एक्स-रे और सोनोग्राफी मशीनें स्थापित की जाएं, ताकि ग्रामीणों का मौके पर ही स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यकतानुसार दवाइयां वितरित की जा सकें।

WhatsApp

इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दिव्यांशु चौधरी, एसडीएम शहपुरा श्री ऐश्वर्य वर्मा, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्री राजेन्द्र कुमार जाटव, महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री श्याम सिंगौर, कार्यपालन यंत्री पीडब्ल्यूडी श्री मोहित धुर्वे, सीएमएचओ डॉ. मनोज पाण्डेय, कार्यपालन यंत्री विद्युत विभाग श्री राकेश बघेल, तहसीलदार एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment