—Advertisement—

सीईओ जिला पंचायत दिव्यांशु चौधरी बने स्थापना दिवस एवं जनजातीय योजनाओं के नोडल अधिकारी

एडीटर: Chetram Rajpoot October 27, 2025

—Advertisement—

Contact on WhatsApp

डिंडौरी । कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया द्वारा जारी आदेशानुसार, भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी श्री दिव्यांशु चौधरी सीईओ जिला पंचायत को जनजातीय कार्य विभाग अंतर्गत संचालित योजना धरती आबा तथा आदि कर्मयोगी योजना को बेहतर संचालन की दृष्टि से बनाया गया।

इसी प्रकार मध्यप्रदेश स्थापना दिवस 01 नवंबर 2025 को आयोजित होने जा रहा है जिसे सफल आयोजन के उद्देश्य से श्री दिव्यांशु चौधरी सीईओ जिला पंचायत डिंडौरी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। शासन के निर्देशानुसार म.प्र. के प्रत्येक जिले में विकास कार्यों की गतिविधियों की संचालन की दृष्टि से 01 नवंबर से 03 नवंबर 2025 तक सम्पूर्ण कार्यक्रम के आयोजन एवं सफल क्रियान्वयन किया जाएगा।

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment