—Advertisement—

कंचनपुर में पेयजल संकट से हाहाकार, महिलाओं ने पंचायत भवन में जड़ा ताला

एडीटर: Chetram Rajpoot October 24, 2025

—Advertisement—

महीनों से बंद है पानी की सप्लाई, त्योहार भी बीता बिना पानी के

शहपुरा , डिंडौरी। शहपुरा जनपथ पंचायत के ग्राम पंचायत कंचनपुर में पिछले महीनों से लगातार पानी की आपूर्ति बंद रहने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। दीपावली जैसे बड़े त्योहार के दौरान भी ग्रामीणों को बूंद-बूंद पानी के लिए तरसना पड़ा। स्थिति से परेशान होकर शुक्रवार को ग्रामीण, विशेषकर महिलाएँ, पंचायत भवन पहुँच गईं और वहाँ ताला लगाकर विरोध प्रदर्शन किया।

ग्रामीणों ने बताया कि गाँव में संचालित नल-जल योजना लंबे समय से बंद पड़ी है और हैंडपंप भी खराब हैं। पानी की किल्लत इतनी बढ़ गई है कि लोगों को रोजाना कई किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ रहा है।

महिलाओं ने आरोप लगाया कि पंचायत से बार-बार शिकायत करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान भी प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया, जिससे पूरे गाँव में हाहाकार मचा रहा।

सूचना मिलते ही स्थानीय कर्मचारी मौके पर पहुँचे, लेकिन ग्रामीणों ने साफ कहा कि जब तक पानी की समस्या का स्थायी समाधान नहीं होता, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा।

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से तत्काल पेयजल आपूर्ति बहाल करने और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की माँग की है।

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment