—Advertisement—

Dindori News: समय-सीमा बैठक में अनुपस्थित रहने पर कलेक्टर ने जारी किया कारण बताओ नोटिस

एडीटर: Chetram Rajpoot October 16, 2025

—Advertisement—

 

डिंडौरी ।  कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया द्वारा सोमवार 13 अक्टूबर 2025 को आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में अनुपस्थित रहने वाले अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। बैठक में बिना सूचना एवं अनुमति के अनुपस्थित रहने पर सहायक आयुक्त सहकारिता डॉ. अरुण मसराम तथा वेयर हाउस निगम डिंडोरी के जिला प्रबंधक श्री होतीलाल मरावी को नोटिस जारी किया गया है।

संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं कि वे तीन दिवस के भीतर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें, अन्यथा उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि जिले के सभी अधिकारी निर्धारित समय-सीमा की बैठकों में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें और शासन की प्राथमिकताओं से संबंधित कार्यों की समीक्षा में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment