होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी वर्ष उत्सव : मानिकपुर में निकला विशाल पथ संचलन

akvlive.in

Published

शहपुरा /डिंडौरी । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष उत्सव के अवसर पर शहपुरा विकासखंड के ग्राम मानिकपुर में रविवार को भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मानिकपुर खेल मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वयंसेवक एकत्रित हुए और उत्साहपूर्वक शताब्दी वर्ष का पर्व मनाया।

कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता पूजन और शस्त्र पूजन के साथ हुई। इसके उपरांत जिला शारीरिक प्रमुख राम अभिषेक तिवारी ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि पूज्य डा. हेडगेवार द्वारा स्थापित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आज विश्व का सबसे बड़ा स्वयंसेवी संगठन बन चुका है, जो हर परिस्थिति में राष्ट्र सेवा के लिए तत्पर रहता है। उन्होंने बताया कि संघ अपनी स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने पर पूरे देश में शताब्दी पर्व के रूप में यह वर्ष मना रहा है।

संबोधन के पश्चात स्वयंसेवकों ने ग्राम के मुख्य मार्गों से अनुशासित पंक्तियों में विशाल पथ संचलन निकाला। संचलन के दौरान “भारत माता की जय” और “जय जय श्रीराम” के नारों से पूरा ग्राम मानिकपुर गुंजायमान हो उठा। ग्राम भ्रमण के बाद पथ संचलन का समापन पुनः खेल मैदान में किया गया।

कार्यक्रम में राम अभिषेक तिवारी (जिला शारीरिक प्रमुख), नागेंद्र सिंह चौहान (खंड कारवाह), नरेश सिंह ठाकुर (खंड कारवाह), लोकेश बड़गैंया (खंड व्यवस्था प्रमुख), मुकेश सोनी (सह खंड व्यवस्था प्रमुख), सत्यम भाई साहब (तहसील प्रचारक), सोनेलाल परस्ते (खंड शारीरिक प्रमुख), योगेश पाठक (महाविद्यालय प्रमुख), मंडल अध्यक्ष हीरेंद्र सिंह, उत्तम असाटी, राजेंद्र तिवारी सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस बल की विशेष तैनाती की गई थी, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं अनुशासित रूप से संपन्न हुआ।

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत मध्यभूमि के बोल समाचार पत्र के संपादक हैं। 2013 से इस दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने madhyabhoomi.in को विश्वसनीय समाचार स्रोत बनाया है, जो मुख्यधारा की मीडिया से अलग, विकास, समानता, आर्थिक और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित है। हम सच्चाई और पारदर्शिता में विश्वास रखते हैं। मीडिया की स्वतंत्रता और निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए सतत प्रयासरत हैं। बेखौफ कलम... जो लिखता है बेलिबास सच..