समनापुर न्यूज । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मण्डल समनापुर में कार्यकारिणी सदस्यों के स्वागत हेतु एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया, जो जिले के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
इस विशेष अवसर पर भाजपा डिण्डोरी जिला अध्यक्ष चमरु सिंह नेताम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने नवगठित कार्यकारिणी का स्वागत करते हुए पार्टी की विचारधारा, संगठन की मजबूती और आगामी चुनावी तैयारियों पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। समारोह के दौरान नव नियुक्त पदाधिकारियों को पुष्पमाला पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
अपने संबोधन में जिला अध्यक्ष नेताम ने कहा, “पार्टी कार्यकर्ता ही हमारी असली ताकत हैं। मण्डल स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक, भाजपा का संगठनात्मक ढांचा अनुशासन और सेवा भावना पर आधारित है। हम सबका दायित्व है कि हम ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र को लेकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।”
कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के एसटी मोर्चा की जिला अध्यक्ष महेश धूमकेती, जय सिंह राजपूत, हेम सिंह राजपूत, शिवराम राजपूत, माधव तेकाम पावंती कुशराम, राहुल पांडे ,लखन बर्मन, रूपराम ठाकुर ,मनमोहन ठाकुर , रामकुमार मौहारी , मानसिंह मरकाम , सुखसैन ठाकुर , सोन सिंह राजपूत , होंम सिंह ठाकुर , उषा श्याम , तान सिंह ठाकुर,भूमिया बैगा, रामकुमार ठाकुर , आतम सिंह धुर्वे ,दबल पुसाम , राम प्रसाद ठाकुर , सूरज ताम्रकार , सुशीला मार्को , अशोक दास मोगरे , कृष्ण कुमार , उपस्थिति रहे
समारोह के अंत में देश व संगठन की उन्नति हेतु सामूहिक संकल्प लिया गया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व मण्डल अध्यक्ष हेम सिंह राजपूत ने किया और आभार प्रदर्शन समनापुर मंडल अध्यक्ष शिवराम राजपूत द्वारा किया गया।