—Advertisement—

भाजपा मंडल मानिकपुर में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती मनाई गई

एडीटर: Chetram Rajpoot July 6, 2025

—Advertisement—

डिंडौरी न्यूज़। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्म जयंती पर मंडल मुख्यालय मानिकपुर एवं पड़रियाखुर्द में पौधरोपण एवं उनकी तेलीय चित्र पर तिलक वंदन एवं पुष्प अर्पित किया गया। मंडल अध्यक्ष गोलू हीरेंद्र सिंह मरावी ने बताया कि डॉ मुखर्जी के जन्म जयंती पर उनका स्मरण कर उनकी स्मृति में सभी कार्यकर्ताओ द्वारा पौधारोपण किया गया।

इस मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए कहा की जन्मदिन के अवसर पर केक काटने से अच्छा होगा वृक्ष लगाए ओर पर्यावरण को सुंदर बनाये। वृक्षारोपण कर ऐसा संसार बनाये जहाँ प्राकृतिक आपदाओ की कोई गुंजाईश ना हो।

भाजपा मंडल अध्यक्ष गोलू हीरेंद्र सिंह मरावी ने कहा की देश के प्रति डॉ. मुखर्जी का योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि डॉ. मुखर्जी के जन्मदिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दौरान भाजपा मंडल महामंत्री दिलीप झरिया सोशल मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र झरिया कार्यालय मंत्री विश्वनाथ झरिया टोकेश्वर बागवान जनपद सदस्य देवीदिन झरिया एवं ग्राम के जेस्टश्रेष्ठ सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment