—Advertisement—

Dindori News: टपकती छत, टूटी टाइल्स देख कलेक्टर ने जताई नाराजगी,सरपंच-सचिव को थमाया नोटिस

एडीटर: Chetram Rajpoot June 25, 2025

—Advertisement—

– आंगनवाड़ी केन्द्रों के निरीक्षण में कलेक्टर ने जताई नाराजगी, सुधार के दिए सख्त निर्देश

डिंडौरी न्यूज़।  कलेक्टर श्रीमती नेहा मारव्या ने आज विकासखंड बजाग के आंगनवाड़ी केन्द्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की हकीकत जानी। उन्होंने सुकुलपुरा, बरगांव और गाडासरई आंगनवाड़ी केन्द्रों का भ्रमण कर बच्चों को मिलने वाले पोषण आहार, स्वास्थ्य परीक्षण, कुपोषण की स्थिति और गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को दी जा रही सेवाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने आंगनवाड़ी में संचालित रजिस्टरों की गहन जांच करते हुए कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को केन्द्र समय पर खोलने के निर्देश दिए। बरगांव के नीचे टोला स्थित आंगनवाड़ी केन्द्र की खस्ताहाल स्थिति देखकर कलेक्टर ने नाराजगी जताई।

टूटी टाइल्स और छत से टपकते पानी पर उन्होंने सरपंच व सचिव को तत्काल नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही निर्माण कार्य का मूल्यांकन कर जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के आदेश सीईओ जनपद पंचायत बजाग को दिए, ताकि दोषी निर्माण एजेंसी से वसूली की जा सके।

कलेक्टर श्रीमती मारव्या ने कहा कि आंगनवाड़ी केन्द्र बच्चों के प्रारंभिक विकास का आधार हैं। उन्होंने जनपद सीईओ सहित अधिकारियों को निर्देश दिए कि बच्चों के लिए पेंटिंग सामग्री, ड्रॉइंग शीट, क्ले, रंगीन खिलौने, छोटी कुर्सियां और अन्य आकर्षक शिक्षण सामग्री तत्काल उपलब्ध कराई जाए। ताकि बच्चों की उपस्थिति बढ़े और सीखने में रुचि जगे।

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment