—Advertisement—

Dindori Today News: जनपद अमरपुर में जलदूतों को मिला प्रशिक्षण, जल संरक्षण की मिली बारीकियां

एडीटर: Chetram Rajpoot June 25, 2025

—Advertisement—

– जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत आयोजित हुआ जनपद स्तरीय प्रशिक्षण….

डिंडौरी न्यूज़ | जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जनपद पंचायत अमरपुर के सभा हॉल में आज दिन बुधवार को जलदूत प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस जनपद स्तरीय प्रशिक्षण में माय भारत पोर्टल पर पंजीकृत जलदूतों को जल संचय, जल संरक्षण और जल प्रबंधन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी गईं।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में ग्राम रोजगार सहायक, ग्राम सचिव, पैसा मोबिलाइज़र सहित विभिन्न पंचायत प्रतिनिधियों ने भाग लेकर जलदूत की भूमिका और जिम्मेदारियों की गहन जानकारी प्राप्त की।

कार्यक्रम में जनपद पंचायत अमरपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी लोकेश कुमार नारनौरे ने अभियान की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि, “जल ही जीवन है और इसके संरक्षण में हर नागरिक को सहभागी बनना होगा।”

सहायक यंत्री सुश्री प्रियंका मरावी, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी संजय उइके, सहायक लेखाधिकारी,नरेंद्र ठाकुर एवं प्रदान संस्था से सुजल अजमेरा ने प्रशिक्षण सत्र को दिशा दी। कार्यक्रम में जलदूतों को जल स्रोतों की पहचान, जलसंचयन के पारंपरिक एवं नवीन उपायों, सामुदायिक भागीदारी और फील्ड रिपोर्टिंग की तकनीकों की भी जानकारी दी गई। इस अवसर पर जलदूतों ने संकल्प लिया कि वे अपने-अपने ग्रामों में जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाएंगे और प्रत्येक नागरिक को इसके लिए प्रेरित करेंगे।

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment