होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

कृषि एवं संबद्ध विभागों की कार्ययोजना के साथ कृषि उत्पादन आयुक्त बैठक की समीक्षा 

akvlive.in

Published

डिंडौरी न्यूज़।  कलेक्टर श्रीमती नेहा मारव्या की अध्यक्षता में आज 21 जून 2025 को कलेक्ट्रेट सभागार में ए.पी.सी. की बैठक कृषि उत्पादन आयुक्त समीक्षा बैठक आगामी कार्यक्रम की तैयारी हेतु बैठक आयोजित की गई है। बैठक में कृषि विभाग, कृषि अभियांत्रिकी, उद्यानकी विभाग,पशुपालन विभाग, मतस्य विभाग, सहकारिता विभाग एवं अन्य सहबद्ध विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

बैठक में सहकारिता विभाग से सहकारी समितियों के द्वारा किये जा रहे कार्य एवं आगामी कार्यशाला की योजना की जानकारी दी गई है। उद्यानिकी विभाग से पी.एम.एफ.एम.इ योजना के अंतर्गत आटा चक्की, तेल प्रसंस्करण, धान मिल, दाल मिल, मसाला चक्की लगाने के लिए लोन मिल सकता है।

  किसान कल्याण तथा कृषि विभाग से एम पी किसान पोर्टल पर कृषकों को पंजीयन, परंपरागत कृषि विकास योजना के अंतर्गत किसानों का क्लस्टर बनाये जायेंगे, फर्म गेट एप के माध्यम से कृषकों अपनी उपज बेचने की सुविधा भी शुरू की गई है, मत्स्य पालन विभाग से मछली का बीज, मछली उत्पादन को बढ़ने एवं जिले में फिश पार्लर खोलने की जनकारी दी। पशुपालन विभाग की राष्ट्रीय गोकुल मिशन योजना एवं कृत्रिम गर्भादान का लक्ष्य बढ़ाया जाएगा।

  बैठक में सुश्री अभिलाषा चौरसिया उपसंचालक कृषि, उपसंचालक पशुपालन डॉ.एच. पी. शुक्ला, डॉ.नेहा धूरिया पारियोजना संचालक आत्मा, सुश्री शानु चौधरी सहायक आयुक्त सहकारिता, श्रीजे.पी. द्विवेदी सी सी बी नोडल, श्री राकेश चंदेल सहायक संचालक मत्स्य पालन, श्री पमेश भगत कृषि सहायक यंत्री, श्री चंद्र पाल सोयाम, श्रीचंद्र सिंह मरावी प्र. सचिव कृषि मंडी, श्री शेख शमीम प्रक्षेत्र प्रबंधक बीज निगम एवं अन्य शामिल हुए।

 कलेक्टर श्रीमती नेहा मारव्या ने सभी अधिकारियों को जिले में अपनी अपनी कार्य प्रगति को बढाने हेतु आवश्यक सुझाव एवं निर्देश दिए। ताकि शासन की योजनाओं का आम जनता को अधिक से अधिक मिल सके।

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत मध्यभूमि के बोल समाचार पत्र के संपादक हैं। 2013 से इस दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने madhyabhoomi.in को विश्वसनीय समाचार स्रोत बनाया है, जो मुख्यधारा की मीडिया से अलग, विकास, समानता, आर्थिक और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित है। हम सच्चाई और पारदर्शिता में विश्वास रखते हैं। मीडिया की स्वतंत्रता और निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए सतत प्रयासरत हैं। बेखौफ कलम... जो लिखता है बेलिबास सच..