—Advertisement—

डिंडौरी जिले में व्यावसायिक प्रशिक्षकों की ज्वाइनिंग नहीं होने से बढ़ी परेशानियां, डीईओ को सौंपा ज्ञापन

रिपोर्ट: Chetram Rajpoot June 19, 2025
— जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में ज्ञापन सौंपते हुए प्रशिक्षक

—Advertisement—

 

 

डिंडौरी न्यूज । जिले के विभिन्न शासकीय स्कूलों में कार्यरत व्यावसायिक शिक्षकों को आज तक स्कूलों में ज्वाइनिंग नहीं कराए जाने के चलते व्यावसायिक प्रशिक्षक/शिक्षक आर्थिक व मानसिक परेशानियों का सामना कर रहे हैं। इस समस्या को लेकर मंगलवार को सभी व्यावसायिक प्रशिक्षक जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचे और डीईओ रत्ती सिंह सिंद्राम को अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए एक ज्ञापन सौंपा।

जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में ज्ञापन सौंपते हुए प्रशिक्षक

व्यावसायिक प्रशिक्षकों ने बताया कि ज्वाइनिंग न होने से न केवल वे बेरोजगारी की स्थिति में आ गए हैं, बल्कि विद्यालयीन गतिविधियां भी प्रभावित हो रही हैं। स्कूलों में व्यावसायिक विषयों में छात्रों के नामांकन में गिरावट देखी जा रही है। छात्रों की काउंसलिंग और विषय चयन में भी समस्याएं सामने आ रही हैं। प्रशिक्षकों ने बताया कि इस स्थिति से वे मानसिक तनाव, आर्थिक तंगी और पारिवारिक आवश्यकताओं की पूर्ति न कर पाने जैसी गंभीर समस्याओं से जूझ रहे हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि जिले के कुछ स्कूलों में व्यावसायिक शिक्षकों की ज्वाइनिंग करा दी गई है, लेकिन VTP: सेन्टम/अपग्रेड एजुकेशन प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े व्यावसायिक प्रशिक्षकों की नियुक्ति अब तक अधर में लटकी हुई है। उनके स्कूलों में उपस्थिति को लेकर भी कोई स्पष्ट दिशा-निर्देश नहीं दिए गए हैं।

– प्रशिक्षकों की मांग

– सभी व्यावसायिक प्रशिक्षकों की शीघ्र ज्वाइनिंग और उपस्थिति सुनिश्चित कराई जाए।

– छात्रों के शैक्षणिक हितों को ध्यान में रखते हुए विद्यालयीन गतिविधियों को सुचारु रूप से संचालित किया जाए।

– ज्ञापन सौंपने के दौरान मौजूद 

 जिला अध्यक्ष सुमित नागेश, आंचल वाष्पे, उज्जवला शिवहरे, खुशबू साहू, हुकुम सिंह ठाकुर, बलराम सिंह राजपूत, विजयकांत नंदेहा, प्रियांशा बनवासी, गगन विषयन, ओम प्रकाश, देवेंद्र कुमार साहू सहित आईटी और अन्य ट्रेड के समस्त व्यावसायिक प्रशिक्षक उपस्थित रहे।

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment